19.4 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़प्लेबैक सिंगर देसी डुओ बैंड की बॉलीवुड नाइट में झूमा भोपाल

प्लेबैक सिंगर देसी डुओ बैंड की बॉलीवुड नाइट में झूमा भोपाल

Published on

-मैं तेन्यू समझावा, जानम समझा करो की प्रस्तुति ने बांधा समा

भोपाल.

भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर रविवार को प्लेबैक सिंगर देसी डुओ बैंड की बॉलीवुड नाइट में प्रकृति गिरी और ऋत्विजा ने अपनी सुमधुर आवाज का जादू बिखेरा। प्रकृति गिरी और ऋत्विजा ने रावता सांग्स से शुरुआत कर मेरा नाम चुन चुन चुन, मैं तेन्यू समझावा वे, जानम समझा करो, सतरंगा सांग सतरंगा, डांसिंग नम्बर, बॉलीवुड सांग्स और पंजाबी सांग्स की प्रस्तुति दी। बता दें कि यह दोनों कलाकार मुंबई से देसी डुओ बैंड के साथ प्रस्तुति देने भोपाल आईं थीं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रामेंद्र सिंह मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम के साथ मेला टीम ने कलाकरों के साथ दीप प्रज्जवलित कर की। रविवार को एक लाख से ज्यादा लोग मेला देखने पहुंचे।

बता दें कि प्रकृति गिरी रियलटी शो अमूल स्टार वाइस ऑफ इंडिया छोटे उस्ताद 2007-08 में सेंकड रनरअप रह चुकी हैं। 16 वर्ष की उम्र में इन्हें नेपाल में सर्वश्रेष्ट महिला नवोदित पाŸव गायिका का पुरस्कार मिल चुका है। गिरी ने कोरिया, हांगकांग, थाईलैंड, तुर्की, सिंगापुर, दुबई सहित कई अन्य देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। अब आपके शहर भोपाल में भोजपाल महोत्सव मेला मंच पर अपनी प्रस्तुति देने पहुंचीं।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेला के सांस्कृतिक मंच पर देश भर के अलग-अलग राज्यों की कला संस्कृत, लोकगीत के साथ उभरते कलाकरों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए मंच दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को अपना हुनर दिखाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। मेले में रोजाना लाखों की संख्या में शहरवासी परिवार के साथ पहुंचकर मेला समिति को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।

450 से ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में 450 से ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं। इन स्टालों में विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध है। यहां घरेलू सामनों के लिए विभिन्न दुकानों के साथ ही सेल लगाए गए हैं। खान-पान के स्टालों पर अलग अलग प्रदेशों के विभिन्न अंचलों के व्यंजन का स्वाद मिल रहा है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...