10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलक्या मुंबई इंडियंस से सचिन ने तोड़ लिया नाता, रोहित के कप्तानी...

क्या मुंबई इंडियंस से सचिन ने तोड़ लिया नाता, रोहित के कप्तानी से हटते ही टीम में मची उथल-पुथल

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले मुंबई इंडियंस का माहौल काफी टेंश हो गया है। फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से ठीक पहले अपने चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक ऐसा ऐलान किया जिसे फैंस अब तक स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल टीम ने आगामी सीजन के लिए हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस का पुरजोर विरोध हो रहा है।

वहीं, अब खबर यह आ रही है कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी टीम के साथ अपना नाता तोड़ लिया है। सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ मेंटोर के तौर पर जुड़े हुए हैं। हालांकि, इसे लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में इस खबर को लेकर एनबीटी ऑनलाइन पुष्टि नहीं करता है, लेकिन रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद टीम का माहौल काफी गंभीर हो गया है ऐसा माना जा रहा है।

बता दें कि नए कप्तान के तौर पर हार्दिक पंड्या के नाम की घोषणा के बाद से ही मुंबई इंडियंस अपने सोशल मीडिया पर भी कुछ पोस्ट नहीं कर रही है। इसके अलावा कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फ्रेंचाइजी के फॉलोअर्स में कमी देखने को मिली है। ऐसे में इसकी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि सचिन तेंदुलकर भी शायद टीम से अलग होने का फैसला कर लिए हों।

हार्दिक को टीम ने किया ट्रेड
आईपीएल 2024 के ऑक्शन से ठीक पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड किया था। हार्दिक गुजरात टाइटंस के कप्तान थे। गुजरात के लिए हार्दिक ने दो सीजन में कप्तानी में की और दोनों ही सीजन में टीम ने फाइनल में अपनी जगह और डेब्यू सीजन में टीम चैंपियन भी बनी। ऐसे में हार्दिक निश्चित तौर पर मुंबई कप्तानी के शर्त पर ही वापस आने का फैसला किया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...