10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलद्रविड़ या लक्ष्मण नहीं, साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया...

द्रविड़ या लक्ष्मण नहीं, साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया को मिल गया नया कोच

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका का दौरा कर रही है। दोनों देशों के बीच हाल ही में 3 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज खेली गई थी, जो 1-1 से ड्रॉ रही। वहीं अब इसके बाद साउथ अफ्रीका और भारत एक दूसरे से 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ने वाले हैं। 17 दिसंबर से सीरीज का आगाज जोहानिसबर्ग में होगा। दूसरा वनडे 19 तो तीसरा वनडे 21 दिसंबर को खेला जाएगा। वहीं इसके बाद 2 मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। रोहित शर्मा को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। ऐसे में केएल राहुल टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं अब खबरें सामने आ रही हैं कि वनडे सीरीज में राहुल द्रविड़ टीम के साथ बतौर कोच नहीं जुड़े होंगे।

वनडे सीरीज में कौन होगा भारत का कोच?
भारतीय टीम मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि राहुल द्रविड़ साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भारत के साथ बतौर हेड कोच नहीं जुड़ेंगे। वह टेस्ट सीरीज से पहले प्रिटोरिया में खेले जाने वाले थ्री डे मैच पर नजर रखेंगे। जो 20 दिसंबर से 22 दिसंबर के दौरान खेला जाएगा।पिछले कुछ समय से राहुल द्रविड़ की गैरमोजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण टीम के हेड कोच की भूमिका निभा रहे थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

लक्ष्मण भी वनडे सीरीज में भारत के हेड कोच नहीं होंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, द्रविड़ और लक्ष्मण की गैरमोजूदगी में सौराष्ट्र के लीजेंड सितांशु कोटक साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भारतीय टीम के हेड कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा अजय रात्रा फील्डिंग कोच और राजीव दत्ता बॉलिंग कोच होंगे।

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
भारतीय स्क्वाड- केएल राहुल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, आकाश दीप और युजवेंद्र चहल।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...