10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलटेस्ट में 9 साल बाद जीती भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सबसे बड़ी...

टेस्ट में 9 साल बाद जीती भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा

Published on

नवी मुंबई:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को टेस्ट मैच में हरा दिया है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले को भारतीय टीम ने 347 रनों के बड़े अंदर से अपने नाम किया। यह महिला टेस्ट क्रिकेट में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत भी है। भारतीय टीम को 9 साल बाद टेस्ट मैच में जीत मिली है। इस दौरान टीम ने दो ही मैच खेले थे और दोनों ड्रॉ रहे। भारतीय महिला टीम का यह 40वां टेस्ट था। अभी तक टीम को 6 जीत और 6 हार मिली है। 27 मैच ड्रॉ रहे।

महिला टेस्ट में रनों से सबसे बड़ी जीत
347 रन- भारत vs इंग्लैंड, 2023-24
309 रन- श्रीलंका vs पाकिस्तान, 1997-98
188 रन- न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका, 1971-72
186 रन- ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, 1948-49
185 रन- इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, 1948-49

एक ही सेशन में सिमटी पारी
इंग्लैंड की आखिरी पारी एक ही सेशन में सिमट गई। भारतीय टीम दूसरे दिन स्टंप के समय 6 विकेट पर 186 रन बना लिए थे। तीसरे दिन भारतीय टीम ने बल्लेबाजी नहीं करने का फैसला करते हुए पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन मेहमान टीम की पारी एक ही सेशन में 28वें ओवर में 131 रन पर सिमट गई। भारत के लिए स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 4 जबकि पेस बॉलिंग ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर ने 3 विकेट लिए।

दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच
ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। पहली पारी में उन्होंने इंग्लैंड की 5 बल्लेबाजों को आउट किया था। इसके साथ ही दीप्ति ने पहली पारी में अर्धशतक भी लगाया था। उन्होंने 113 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए थे। दूसरी पारी में उन्होंने 18 गेंद पर 20 रनों का योगदान दिया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...