4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedसरकार का एक फैसला और... आज 11 फीसदी तक चढ़ गए ये...

सरकार का एक फैसला और… आज 11 फीसदी तक चढ़ गए ये 32 स्‍टॉक, निवेशक मालामाल!

Published on

नई दिल्‍ली ,

सरकार के एक फैसले के बाद शुगर सेक्‍टर के स्‍टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिली है. चीनी बनाने वाली कई कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को गदगद कर दिया, क्‍योंकि इन कंपनियों के स्‍टॉक्‍स 11 फीसदी तक चढ़ गए. शुगर सेक्‍टर के 32 शेयरों में सोमवार को 11 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है.

दरअसल, भारत सरकार ने 7 दिसंबर को 2023-24 आपूर्ति वर्ष (नवंबर-अक्टूबर) के लिए एथेनॉल बनाने के लिए गन्‍ने के रस के उपयोग पर बैन लगा दिया था, जिससे वर्ष 2025 में चीनी कंपनियों की कमाई प्रभावित होने की आशंका थी. सरकार की ओर से यह फैसला चीनी की कीमतों पर अंकुश लगाने और घरेलू बाजार में आपूर्ति पूरी करने के लिए लिया गया था, लेकिन अब सरकार ने इस आदेश को वापस ले लिया है.

सरकार ने बदला फैसला
केंद्र सरकार ने अब एथेनॉल बनाने के लिए गन्‍ने के रस के उपयोग को मंजूरी दे दी है. साथ ही सरकार ने 2023-24 आपूर्ति वर्ष में हरित ईंधन का उत्पादन करने के लिए जूस के साथ-साथ बी-हैवी गुड़ के उपयोग की भी अनुमति दी है. ऐसे में चीनी कंपनियों की कमाई बढ़ने की उम्‍मीद है. सरकार के इस फैसले के बाद शुगर सेक्‍टर में जोरदार तेजी दिखी है.

इन शेयरों में जबरदस्‍त उछाल
धामपुर शुगर मिल्स के शेयर (Dhampur Sugar Mills) 8.22 प्रतिशत बढ़कर 268.45 रुपये कारोबार कर रहा था. बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड (Bajaj Hindustan Sugar Ltd) 9.22 प्रतिशत बढ़कर 30.55 रुपये, बलरामपुर चीनी मिल्स 7.15 फीसदी चढ़कर 412.05 रुपये, द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज के शेयर 6.39 फीसदी बढ़कर 91.38 रुपये, इंडियन सरकोस लिमिटेड 10.65 प्रतिशत बढ़कर 90 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. इसी तरह श्री रेणुका शुगर्स 6.86 प्रतिशत उछलकर 49.99 रुपये, उगर शुगर वर्क्स लिमिटेड 7.98 प्रतिशत बढ़कर 86.84 रुपये, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड 4.96 प्रतिशत बढ़कर 355.30 रुपये और मगध चीनी और एनर्जी लिमिटेड 6.56 प्रतिशत बढ़कर 724.30 रुपये पर पहुंच गए थे.

एक्‍सपर्ट्स ने क्‍या दिया सुझाव
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शुगर सेक्‍टर पर नजर रखने वाले एक्‍सपर्ट्स का मानना ​​था कि फैसले को वापस न लेने से वित्त वर्ष 2025 में चीनी कंपनियों की कमाई पर असर पड़ेगा. हालांकि उन्हें वित्त वर्ष 2026 में सुधार की उम्मीद थी. एक्‍सपर्टस ने इस बैन को “अस्थायी झटका” बताया, जबकि सुझाव दिया कि शुगर सेक्‍टर के लिए लॉन्‍ग टर्म संभावनाएं हैं.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...