4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedमोदी सरकार के फैसले से एलन मस्क हुए खुश! Jio को हो...

मोदी सरकार के फैसले से एलन मस्क हुए खुश! Jio को हो सकता है नुकसान

Published on

मोदी सरकार नया टेलीकम्युनिकेशन बिल लेकर आई है। 138 साल पुराने बिल को ये नया बिल रिप्लेस करेगा। इसके कई फायदे मिल सकते हैं। लेकिन इसमें सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं मुहैया करवाने वाली कंपनियों को सीधा फायदा हो सकता है। क्योंकि इसमें इंटरनेट सेवाएं देने वाली कंपनियों को स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं बल्कि लाइसेंस देने का प्रावधान किया गया है।

बता दें, इससे पहले एलन मस्क ने भी इसी की मांग की थी। विदेशी कंपनियां भी लाइसेंस प्रक्रिया की ही मांग कर रही थीं। अब सरकार ने इसको मंजूरी दे दी है तो देसी कंपनियों के लिए इसे झटके के रूप में देखा जा रहा है। रिलाइंस जियो के लिए भी इस फैसले को झटके के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि इससे पहले जियो ने व्हाट्सऐप कॉलिंग को लेकर भी सवाल उठाए थे।

इसमें कहा गया था कि व्हाट्सऐप और मैसेजिंग कंपनियां कॉलिंग का ऑप्शन दे रही हैं, साथ ही इसके लिए वह कोई स्पेक्ट्रम भी नहीं खरीदती हैं। जियो ने कहा था कि नीलामी ही स्पेक्ट्रम आवंटन का बिल्कुल सही तरीका है। इसलिए वह भी इसे ही फॉलो कर सकते हैं। लेकिन अब नीलामी की जगह लाइसेंस को भी तवज्जो दी जा रही है। यानी एलन मस्क को किसी नीलामी प्रक्रिया को फॉलो नहीं करना होगा।

सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा मार्केट 2030 तक 36 प्रतिशत प्रति वर्ष बढ़ने का अनुमान है। यानी ब्रॉबैंड सेवाओं का भारत में उज्जवल भविष्य है। यही वजह है कि विदेशी कंपनियां भी भारत की तरफ देख रही हैं। 2030 तक ये 1.9 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। टेलीकॉम्युनिकेशन बिल में OTT Apps को भी राहत दी गई है। इसमें परिभाषा को ड्रॉप किया गया है। यानी अब इस पर कोई रोक नहीं लगेगी। जबकि पहले इसको लेकर काफी चर्चाएं थीं। साथ ही व्हाट्सऐप को भी इस बिल से राहत ही मिल रही है।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...