19.4 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल ट्रेड यूनियन सयुंक्त मोर्चा जीएम एचआर को ज्ञापन सौपा

भेल ट्रेड यूनियन सयुंक्त मोर्चा जीएम एचआर को ज्ञापन सौपा

Published on

भोपाल

मंगलवार को भेल ट्रेड यूनियन सयुंक्त मोर्चा बीएचईएल, का एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक भवन में जीएम एचआर बीके सिंह, एजीएम एचआर आईआर आरिफ सिद्दीकी एवं एचएसई के एजीएम हीरा भरानी से मिला। उन्होंने भेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में एचएमएस यूनियन सेे हेमंत सिंह , जितेंद्र सिंह एवं संजय गुप्ता (ऐबू) यूनियन के रामनारायण गिरी एवं विशाल वाणी (सीटू) यूनियन के शाहिद अली एवं नरेश जादौन शामिल थे।

संयुक्त मोर्चे द्वारा सेफ्टी शूज में हो रहे विलंब के बारे चर्चा की एवं मोर्चे में प्रबंधन से कहा कि सेफ्टी शूज के क्रय हेतु बीएचईएल भोपाल के कर्मचारियों को हरिद्वार इकाई की भांति 1600 रुपये दिये जाये ताकि कर्मचारी एक अच्छी गुणवत्ता का सेफ्टी शूज खरीद सके। चूंकि सुरक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है एवं सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की चीजों की कमी नही होनी चाहिए। इस पर प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि कर्मचारियों की समस्यों पर जल्द ध्यान दिया जायेगा।

अंतर इकाई फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए
बीएचईएल भोपाल में चल रहे अंतर इकाई फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल तीन मैच खेले गए । पहला मैच त्रिची एवं दिल्ली के बीच खेला गया । इस मैच में त्रिची ने दिल्ली को 6-0 से पराजित किया । दूसरा मैच मेजबान भोपाल एवं झांसी के बीच खेला गया । इस मैच में भोपाल ने झांसी को 6-0 से करारी शिकस्त दी । प्रतियोगिता में पहला सेमीफाईनल मैच त्रिची एवं हरिद्वार के बीच खेला गया । इस मैच में त्रिची ने हरिद्वार को 1-0 से हराकर फाईनल में अपना स्थान प्राप्त किया । दूसरा सेमीफाईनल मैच 20 दिसंबर 2023 को प्रात 8.00 बजे से भोपाल एवं रानीपेट के बीच खेला जाएगा । भोपाल एवं रानीपेट में से विजयी होने वाली टीम तथा त्रिची के बीच प्रतियोगिता का फाईनल मैच कल दिनांक 20 दिसंबर 2023 को दोपहर 03.00 बजे से खेला जाएगा ।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...