3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedट्रेन में RAC यात्रियों के बीच अब चादर-तौलिये का नहीं होगा झगड़ा,...

ट्रेन में RAC यात्रियों के बीच अब चादर-तौलिये का नहीं होगा झगड़ा, रेलवे ने लिया यह फैसला

Published on

ट्रेन में यात्रा करते हैं तो आपने आरएसी या रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन का नाम जरूर सुना होगा। ट्रेन में जब कंफर्म बर्थ नहीं मिलता है तो लोग वेटिंग लिस्ट में भी टिकट ले लेते हैं। यह सोच कर कि कंफर्म नहीं तो कम से कम आरएसी तो हो ही जाएगा। इससे ट्रेन में चढ़ने का तो अधिकार मिल ही जाएगा। यदि कोई सीट या बर्थ खाली हुआ तो ट्रेन में ही बर्थ कंफर्म हो जाएगा। लेकिन यदि कंफर्म नहीं होते तो फिर उसी सीट पर बैठे सहयात्री से झगड़ा होता है। झगड़ा टांग फैलाने से लेकर बेड रोल शेयरिंग तक में होता है। लेकिन अब कम से कम बेड रोल के लिए झगड़ा नहीं होगा। इस बारे में रेलवे बोर्ड में एक नया डेवलपमेंट हुआ है।

क्या हुआ है नया फैसला
रेलवे बोर्ड से पिछले दिनों सभी जोनल रेलवे और आईआरसीटीसी के सीएमडी के नाम एक चिट्ठ भेजी गई। इसमें बताया गया है कि अब आरएसी पैसेंजर्स को भी अलग अलग बेड रोल दिया जाएगा। इसमें लिखा था “गहन जांच के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि एसी क्लास (एसी चेयर कार को छोड़कर) में यात्रा करने वाले आरएसी पैसेंजर्स को अब कंबल, बेडशीट और तौलिया के साथ एक तकिया सहित पूरी बेड रोल किट प्रदान की जाएगी।”

क्यों हुआ है फैसला
रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि एसी क्लास यात्रा के लिए मानक आवश्यकताओं के अनुरूप, आरएसी यात्रियों से एकत्र किए गए किराए में बेडरोल शुल्क पहले से ही शामिल है। इसलिए अब आरएसी पैसेंजर्स को लिनन और एक पूर्ण बेडरोल किट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य आरएसी यात्रियों के साथ अन्य कन्फर्म यात्रियों के समान व्यवहार करना है, जिससे एक सुसंगत और आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित हो सके।

क्या है आरएसी सीट
आरएसी बर्थ की व्यवस्था साइड लोआर बर्थ पर होती है। इसमें एक ही बर्थ पर दो यात्रियों की बुकिंग की जाती है। इस उम्मीद में कि यदि ट्रेन में कोई सीट खाली रह जाती है तो उनका बर्थ कंफर्म हो जाएगा। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो दोनों पैसेंजर्स किसी तरह मैनेज करके यात्रा करते हैं।

बढ़ गई है आरएसी की सीटें
नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद सभी ट्रेनों में आरएसी वाली सीट या बर्थ की संख्या बढ़ा दी गई है। यह फैसला 17 जनवरी 2017 से लागू हुआ है। पहले ट्रेन में एसी थ्री के हर डिब्बे में दो साइड बर्थ आरएसी के लिए मार्क्ड रहते थे। मतलब कि चार आरएसी पैसेंजर्स को अकोमोडेट किया जा सकता था। अब इस साइड बर्थ की संख्या बढ़ा कर चार कर दी गई है। मतलब कि एक एसी थ्री के डिब्बे में आरएसी के 8 पैसेंजर्स होते हैं। इसी तरह एसी टू में पहले दो बर्थ आरएसी के लिए होते थे। अब इसे बढ़ा कर तीन किया गया है, मतलब छह आरएसी पैसेंजर। जहां तक स्लीपर क्लास की बात है तो इस डिब्बे में आरएसी के लिए सात साइड बर्थ मार्क किए गए हैं। मतलब एक डिब्बे में 14 आरएसी पैसेंजर। पहले इसमें 10 पैसेंजर आरएसी वाले होते थे।

बेड रोल में क्या क्या होता है
ट्रेन के एसी डिब्बे में रेलवे की तरफ से बेड रोल उपलब्ध कराया जाता है। बेडरोल के एक पैकेट में दो धुली चादर, तिकये की एक धुली कवर, एक धुला छोटा तौलिया, एक तकिया और एक कंबल होता है। इस बेड रोल में दो चादरें इसलिए दी जाती है ताकि एक चादर बर्थ पर बिछा लिया जाए और दूसरे चादर को कंबल के साथ चिपका लिया जाए।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...