9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेल'मेरे को क्या लेना-देना...', साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने पर बोले बृजभूषण...

‘मेरे को क्या लेना-देना…’, साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय कुश्ती महासंघ को नया अध्यक्ष मिल गया है. इस पद पर WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह को चुना गया है. बता दें कि कई बार के स्थगन के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव गुरुवार को संपन्न हो पाए हैं. दूसरी ओर इस चुनाव परिणाम के सामने आने के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने प्रेस वार्ता की और इस दौरान रोते हुए उन्होंने कुश्ती त्यागने का ऐलान कर दिया.

बृजभूषण ने कही ये बात
साक्षी मलिक के इस ऐलान के बाद पत्रकारों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही, तो उन्होंने पत्रकारों को सीधा जवाब न देते हुए कहा, ‘उससे मेरे को क्या लेना-देना भाई… इसके बाद वह भीड़ के बीच से निकल कर चले गए. बता दें कि, बृजभूषण शरण सिंह ने चुनाव से पहले ही ऐलान किया था कि संजय सिंह ही जीतेंगे.

प्रतीक भूषण का फोटो हो रहा वायरल
बता दें कि, चुनाव के बाद बृजभूषण के बेटे प्रतीक भूषण सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. प्रतीक भूषण ने WFI चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इसमें एक कार पर पोस्टर लगा हुआ है. जिस पर लिखा है- दबदबा तो रहेगा. हालांकि चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह ने भी दावा किया था कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ही बनेंगे

15 पदों के लिए हुए चुनाव
बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में WFI के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत 15 पदों के लिए चुनाव हुए. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण और उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह के बीच रेस थी. लेकिन संजय सिंह का पलड़ा भारी पड़ा.

अनीता श्योराण हरियाणा से हैं. अनीता ने पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में भी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भी गवाही दी थी. अनीता कुश्ती के मैदान में भी बड़ी सफलता हासिल कर चुकी हैं, उन्होंने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. उन्हें साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगट सहित स्टार पहलवानों का समर्थन प्राप्त था.

बृज भूषण शरण सिंह के करीबी हैं संजय सिंह
दूसरी ओर संजय सिंह बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी रहे हैं, उन्होंने कुश्ती के गौरवशाली दिनों को वापस लाने का वादा किया है. हालांकि पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत अन्य रेसलर्स को संजय सिंह के चुनाव लड़ने पर आपत्ति थी, क्योंकि उन्होंने महीने की शुरुआत में खेलमंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अपनी बैठक के दौरान इसे व्यक्त भी किया था.

पहलवान साक्षी मलिक ने किया बड़ा ऐलान
उधर, चुनाव संपन्न होने के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, मैं कुश्ती से संन्यास ले रही हूं. WFI चुनाव में बृजभूषण जैसा ही जीत गया है. साक्षी मलिक रोते हुए ने कहा कि हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए. बूढ़ी महिलाएं आईं. ऐसे लोग भी आए, जिनके पास खाने-कमाने के लिए नहीं है. हम नहीं जीत पाए, लेकिन आप सभी का धन्यवाद. उन्होंने कहा कि हमने पूरे दिल से लड़ाई लड़ी, लेकिन WFI का अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी संजय सिंह चुना जाता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं. इस दौरान साक्षी ने अपने जूते उठाकर मेज पर रख दिए.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...