23 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़खेलों से मानवीय मूल्यों का विकास होता है- प्रवीण चन्द्र झा

खेलों से मानवीय मूल्यों का विकास होता है- प्रवीण चन्द्र झा

Published on

हरिद्वार

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बीएचईएल अन्तर इकाई कैरम प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई । इस प्रतियोगिता में बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों की टीमों ने भाग लिया । सेक्टर-2 स्थित खेल भवन में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा तथा विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी वीके रायजादा थे ।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न स्पर्द्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बीएचईएल बंगलुरू ने बीएचईएल त्रिची को हराकर, पुरूष वर्ग की ‘टीम चैम्पियनशिप ट्राफीÓ अपने नाम की । पुरूष एकल वर्ग में त्रिची केश्रीए गुनाशीलन विजेता तथा त्रिची के वी कुमार उप विजेता रहे । महिला एकल वर्ग में दिल्ली की सुश्री चित्रा मार्तोलिया ने बंगलुरू की सुश्री सुधामणि को हराकर खिताब पर कब्जा किया । वहीं महिला डबल्स वर्ग में बंगलुरू की सुश्री सुधामणि एवं रश्मि ने दिल्ली की सुश्री चित्रा मार्तोलिया एवं सीमा खत्री को मात दी ।

इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए श्री झा ने कहा कि खेल हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने और जीतने की प्रेरणा प्रदान करते हैं । उन्होंने कहा कि खेलों में लोगों को एक साथ लाने, सांस्कृतिक मतभेदों को दूर करने और सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ करने की क्षमता होती होती है । इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक आलोक कुमार, अध्यक्ष अजय कुमार एवं महासचिव अभिनव आशीष सहित महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे ।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...