भोपाल.
भोपाल की प्ले बैक सिंगर दुबे सिस्टर बैंड के साथ सोनाली दुबे और दिपाली दुबे भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में शुक्रवार को प्रस्तुति देने पहुंची। दुबे सिस्टर ने नए- पुराने गानों के साथ बॉलीवुड नंबर्स सांग्स, डांसिंग नंबर्स के साथ पंजाबी सहित अन्य गानों की प्रस्तुति दी। दुबे सिस्टर ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। मंच के सामने हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
शनिवार को प्ले बैक सिंगर सुचित्रा मोहंती देंगी प्रस्तुति
भोजपाल महोत्सव मेले में शनिवार को सुचित्रा मोहंती मुंबई से अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देने आ रही हैं। बता दें कि सुचित्रा ने देश के साथ ही विदेशों में भी अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। इंस्ट्राग्राम पर भी इनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं।
