भोपाल
थाना सूखी सेवनिया के अंतर्गत प्रेमपुरा बालमपुर निवासी श्रीमती लक्ष्मी बाई का आरोप है कि 18 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे गांव के प्रभाव शाली लोगों ने उसके पति राजमल यादव,देवर छगनलाल और पुत्र सुरेश यादव पर जान लेवा हमला किया । इससे तीनों को गंभीर चोटें आई हैं वह अस्पताल में भर्ती हैं । इस संबंध में संबंधित थाना सूखी सेवनिया में जब रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं लिखी । तीनों घायल हमीदिया अस्पताल में भर्ती हैं। आरोपियों ने डंडा, फरसा , तलवार से जानलेवा हमला किया तथा महिलाओं एवं बच्चों को भी मारा। फरीयादी लक्ष्मी बाई ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि आरोपियों पर कार्यवाही करने के लिये संबंधित थाने को निर्देशित करें । इस संबंध में एक लिखित आवेदन थाने में भी दिया है ।
