3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका की धमकी काम ना आई, 100 अरब डॉलर तक पहुंचेगा भारत...

अमेरिका की धमकी काम ना आई, 100 अरब डॉलर तक पहुंचेगा भारत और दोस्‍त रूस का व्यापार

Published on

मास्‍को:

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पश्चिमी देशों के कड़े प्रतिबंधों की मार झेल रहा है जिससे कई मोर्चे पर उसे जूझना पड़ रहा है। महासंकट की इस घड़ी में रूस ने अपने दशकों पुराने दोस्‍त भारत के साथ व्‍यापार को प्राथमिकता दी। इसी पहल का नतीजा यह हुआ कि अब भारत को रूस का निर्यात साल 2022 में बढ़कर 32.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वहीं रूसी-एशियाई बिजनस काउंसिल के विश्‍लेषकों का मानना है कि भारत और रूस के बीच व्‍यापार साल 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। यह अभी पिछले 10 महीने में 54.7 अरब डॉलर है। भारत और रूस के बीच यह व्‍यापार तब बढ़ रहा है जब अमेरिका ने पिछले दो साल में कई बार नई दिल्‍ली को रूस से ट्रेड करने या तेल खरीदने पर धमकी दी है।

भारत अमेरिकी धमकी से बेपरवाह होकर लगातार रूस से व्‍यापार कर रहा है। भारत को रूस बेहद सस्‍ते दामों में तेल दे रहा है। यही नहीं इस छूट में और ज्‍यादा वृद्धि होने जा रही है। कोम्‍मेरसंत की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2030 तक भारत को रूस का निर्यात 95 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। वहीं भारत से रूस का आयात भी अभी के 2.5 अरब डॉलर से बढ़कर साल 2030 तक 20 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। साल 2022 के पहले तक भारत और रूस के बीच व्‍यापार बहुत ही कम होता था। रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने भी भारत के साथ दोस्‍ती और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है।

भारत के शीर्ष व्‍यापारिक साझीदारों में शामिल हुआ रूस
इसके बाद यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ और रूस को पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बाद अपने निर्यात को एशिया में बढ़ावा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे पहले रूस के भारत में राजदूत डेनिस अलिपोव ने भारत सरकार के आंकड़े के आधार पर कहा था कि भारत और रूस के बीच कुल व्‍यापार अभी साल 2023 के पहले 10 महीने में 54.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। रूस इस समय भारत के शीर्ष 4 व्‍यापारिक साझीदारों में शामिल हो गया है। रूस भारत को सबसे ज्‍यादा ऊर्जा संसाधन का निर्यात कर रहा है।

वहीं रूस ने भारत से फार्मास्युटिकल और केमिकल प्रॉडक्‍ट का आयात बढ़ाया है। फरवरी 2022 के बाद भारत रूस के लिए तेल और कोयले के सबसे बड़े खरीदारों में शामिल हो गया है। विश्‍लेषकों का अनुमान है कि आने वाले समय में इसमें और ज्‍यादा मांग बढ़ने वाली है। इसके अलावा रूस फर्टिलाइजर, मशीनरी, उपकरणों, लकड़ी के प्रॉडक्‍ट और धातुओं का निर्यात भारत को बढ़ाने जा रहा है। वहीं भारत का भी रूस को निर्यात तेजी से बढ़ने जा रहा है। इसमें फार्मास्युटिकल कंपनियों के अलावा, केमिकल तथा सीफूड के निर्यात में तेजी आने की उम्‍मीद है। बता दें कि अमेरिकी प्रतिबंधों के डर की वजह से भारत की कई कंपनियां रूस के बाजार से निकल गई हैं, इस वजह से भारत के लिए व्‍यापार में असंतुलन बना हुआ है। इसके अलावा रुपये में व्‍यापार नहीं होना भी इस घाटे को बढ़ा रहा है। रूस अब भारत में निवेश भी बढ़ा रहा है।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...