भोपाल
शनिवार को विकसित भारत यात्रा वार्ड 52 स्थित ग्राम बावड़ियाकला पहुंची। यहां लगाए गए शिविर में करीब 1800 हितग्राही शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर की मौजूदगी में लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए नवीन आवेदन किए। यही नहीं पीएम स्वनिधि योजना के तहत भवानीशंकर मालवीय को 50 हजार रुपए का लोन स्वीकृत किया गया। इस कुल 67 आवेदन पीएम सुनिधि योजना के लिए प्राप्त हुए। 111 आवेदन बीपीएल कार्ड बनाने के लिए आए। 220 से ज्यादा लोगों के आधार अपडेट किए गए। 25 से ज्यादा आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाए गए। वहीं 50 से ज्यादा आवेदक उज्ज्वला योजना के फॉर्म लेकर गए हैं।
