3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedInfosys को साल के अंत में लगा तगड़ा झटका, टूट गई 12500...

Infosys को साल के अंत में लगा तगड़ा झटका, टूट गई 12500 करोड़ रुपये की डील

Published on

नई दिल्ली,

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) को साल 2023 खत्म होते-होते एक तगड़ा झटका लगा है. बीते सितंबर महीने में कंपनी द्वारा एक ग्लोबल फर्म के साथ ही गई बड़ी डील टूट गई है. ये सौदा 1.5 अरब डॉलर या करीब 12500 करोड़ रुपये का था. इंफोसिस की ओर से शनिवार को ये सौदा रद्द होने के बारे में जानकारी शेयर की गई.

सितंबर महीने में हुआ था सौदा
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंफोसिस (Infosys) ने 23 दिसंबर को खुलासा किया कि वैश्विक कंपनी, जिसने शुरुआत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) समाधानों पर केंद्रित 1.5 अरब डॉलर का सौदा किया था, उसने इंफोसिस कंपनी के साथ एमओयू (MoU) को समाप्त करने का विकल्प चुना है. ये डील 15 साल के लिए की गई थी और इसे अंतिम रूप बीते सितंबर 2023 महीने में दिया गया था.

इन सेवाओं के लिए की गई थी डील
गौरतलब है कि इंफोसिस ने इस डील को लेकर सितंबर 2023 में 15 साल के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर साइन किया था. इस सौदे के तहत दिग्गज भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस को अपने प्लेटफॉर्म के जरिए इस ग्लोबल फर्म को को डिजिटल एक्सपीरियंस और AI Solutions मुहैया कराना था. इस डील के साथ ही इंफोसिस के लिए बीता सितंबर महीना कांट्रैक्ट वैल्यू के लिहाज से बेहद शानदार रहा था, लेकिन महज तीन महीनों के भीतर ही इस डील पर ब्रेक लग गया.

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा?
इंफोसिस की ओर से स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी देते हुए बताया गया है कि यह एक ग्लोबल फर्म Infosys के साथ किए गए एमओयू को अब समाप्त करने का फैसला किया है और पार्टियां मास्टर समझौते का पालन नहीं करेंगी. इंफोसिस के लिए ये बीते तीन महीने की अवधि में कंपनी के पूर्व सीएफओ नीलांजन रॉय के अचानक इस्तीफा देने के बाद दूसरा सबसे बड़ा झटका है. हालांकि, कंपनी से उनकी इस्तीफा 31 मार्च 2024 से प्रभावी होगा.

शानदार रहे थे तिमाही नतीजे
बात करें एन आर नारायाण मूर्ति द्वारा साल 1981 में को-फाउंडेड आईटी कंपनी के परफॉर्मेंस की तो हाल में इंफोसिस द्वारा जारी किए गए दूसरी तिमाही के नतीजों में में कंपनी ने 6,212 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को हुआ ये प्रॉफिट सालाना आधार पर 3 फीसदी की ग्रोथ को दर्शाता है.

इससे पिछले साल की समान तिमाही में प्रॉफिट 6,026 करोड़ रुपये रहा था. 6.46 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनी इंफोसिस के शेयर बीते शुक्रवार को 1.60 फीसदी की उछाल के साथ 1,560.60 रुपये पर क्लोज हुए थे.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...