9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलमैं फ्लाइट में था, मुझे लेटर... WFI के सस्पेंड होने के बाद...

मैं फ्लाइट में था, मुझे लेटर… WFI के सस्पेंड होने के बाद संजय सिंह के उड़े होश

Published on

नई दिल्ली:

खेल मंत्रालय ने रविवार यानी 24 दिसंबर को भारतीय कुश्ती महासंघ की नई बॉडी को निलंबित कर दिया। सरकार से इस फैसले से खलबली मच गई। बता दें कि हाल ही में डब्ल्यूएफआई के इलेक्शन हुए थे, जिसमें बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत हुई थी। संजय की जीत से देश के शीर्ष पहलवान बिल्कुल भी खुश नहीं थे। उन्होंने संजय का जमकर विरोध किया।

इसके अलावा दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने रिटायरमेंट तक ले ली। वहीं अब इन सब के बीच खेल मंत्रालय ने नई डब्ल्यूएफआई की बॉडी को सस्पेंड कर दिया और संजय सिंह की गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी। भारतीय कुश्ती महासंघ के सस्पेंड होने के बाद अब चीफ संजय सिंह का पहला रिएक्शन सामने आया है।

WFI सस्पेंड होने के बाद क्या बोले संजय सिंह?
खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित करने के बाद हाल ही में चुने गए नए अध्यक्ष संजय सिंह का पहला रिएक्शन सामने आ रहा है। संजय सिंह ने इस मामले पर किसी भी तरह का कॉमेंट करने के लिए मना कर दिया। उन्होंने बताया कि वह फ्लाइट में थे। संजय ने कहा, ‘ मैं फ्लाइट में था। मुझको अभी तक किसी प्रकार का लेटर नहीं मिला है। पहले मैं एक बार लेटर देख लूं फिर मैं इस पर कॉमेंट करूंगा। मैंने सुना है कि हमारी कुछ गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।’

खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया क्योंकि नवनिर्वाचित संस्था ने पहलवानों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिए बिना अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन की ‘जल्दबाजी में घोषणा’की थी। डब्ल्यूएफआई के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे जिसमें पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह और उनके पैनल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...