9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलकुश्ती संघ के निलंबित किए जाने पर विनेश फोगाट ने दिया रिएक्शन,...

कुश्ती संघ के निलंबित किए जाने पर विनेश फोगाट ने दिया रिएक्शन, लिखा- ऊपर वाले को सब खबर है

Published on

भारतीय खेल मंत्रालय ने देश के दिग्गज रेसलर्स द्वारा लिए गए बड़े फैसलों के बाद नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती संघ और उसके अध्यक्ष संजय सिंह को निलंबित कर दिया गया। फिलहाल इसे भंग नहीं किया गया है और ना ही संजय सिंह को उनके पद से हटाया गया है, लेकिन अगले आदेश तक उन्हें निलंबित कर दिया गया है। खेल मंत्रालय के इस फैसले के बाद भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक्स पर अपना रिएक्शन दिया। इसके अलावा महिला पहलवान गीता फोगाट ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

विनेश ने दिया रिएक्शन
विनेश फोगाट ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया और इसमें लिखा था कि बस इस बात की सबर है कि ऊपर वाले को सब खबर है। आपको बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव गुरुवार को किया गया था और संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष बने थे। इसके बाद सबसे पहले भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से अपने संन्यास का ऐलान मीडिया के सामने कर दिया। इसके अगले ही दिन देश के लिए ओलिंपक मेडल जीतने वाले बजरंग पूनिया ने भी प्रधानमंत्री आवास के सामने अपने पद्मश्री सम्मान को फुटपाथ पर रख दिया था और कहा था कि मैं इसे वापस करता हूं।

गीता फोगाट ने सही फैसला करार दिया
इन दोनों ओलिंपक मेडलिस्ट पहलवान द्वारा लिए गए इस तरह से फैसलों के बाद खेल मंत्रालय पर बड़ा दवाब था और अब रविवार को इसी क्रम में एक बड़ा फैसला किया गया और कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया गया। इस निलंबन के बाद बजरंग पुनिया ने खुशी जाहिर की है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, जो भी ये फैसला लिया गया है, ये बिलकुल ठीक फैसला है। हमारी बहन बेटियों के साथ जो अत्याचार हुआ, जिन लोगों ने किया उन लोगों को फेडरेशन से हटाना चाहिए। वहीं गीता फोगाट ने भी इस फैसले को जायज करार दिया और कहा कि यह पूरी तरह से सही फैसला है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...