9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलभारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टेस्ट में...

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टेस्ट में हराया

Published on

नई दिल्ली

भारतीय महिला टीम ने रविवार, 24 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया। पहली बार उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में जीत दर्ज की। इससे पहले उसने इंग्लैंड को हराया था। वानखेड़े में खेले गए टेस्ट मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को 8 विकेट से जीत मिली। दोनों टीमों के बीच खेले गए 10 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने चार जीते थे, जबकि छह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए थे। 1984 के बाद यह पहली बार दोनों टीमों के बीच भारत में टेस्ट हुआ।

भारतीय महिला टीम अबतक 40 टेस्ट मैच खेली है। सात में जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया (21) और इंग्लैंड (20) के बाद इस प्रारूप में तीसरी सबसे सफल टीम है। 2006 के बाद से टीम अजेय है। 8 मैच जीती है। हरमनप्रीत कौर से पहले मिताली राज की कप्तानी में टीम टेस्ट जीती थी। ऑस्ट्रेलिया की 8 विकेट से हार 1935 में इंग्लैंड के खिलाफ इस प्रारूप में दूसरे मैच के बाद विकेट के हिसाब से उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार भी है।

स्नेह राणा ने झटके 7 विकेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी पहली पारी में 219 रन पर आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 261 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत को 75 रन का टारगेट मिला, जिसे उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 406 रन बनाए थे। गेंदबाजी की बात करें तो पूजा वस्त्रकार ने पहली पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 1 विकेट लिए। स्नेह राणा ने दूसरी पारी में 4 और पहली पारी में 3 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने पहली पारी में 2 विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ और हरमनप्रीत कौर ने दूसरी पारी में 2-2 विकेट लिए।

भारत की बल्लेबाजी
भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो दीप्ति शर्मा ने पहली पारी में 78 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 74 और जेमिमा रोड्रिगेज ने 73 रन बनाए थे। ऋचा घोष ने 52 रन बनाए थे। पूजा वस्त्रकार ने 47 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने नाबाद 38 रन बनाए। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिगेज 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। शैफाली वर्मा 4 और ऋचा घोष 13 रन बनाकर आउट हुए।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...