8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedएक्टर अपूर्व शुक्ला की मौत, रैन बसेरे में गुजार रहे थे जिंदगी,...

एक्टर अपूर्व शुक्ला की मौत, रैन बसेरे में गुजार रहे थे जिंदगी, जेब में मिली पर्ची से खुला राज

Published on

बॉलीवुड से एक दुखभरी खबर आ रही है। एक्टर अपूर्व शुक्ला का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार, 20 दिसंबर को एक्टर ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपूर्वा शुक्ला डिप्रेशन से जूझ रहे थे और परिसर स्थित रैन बसेरे में ही रह रहे थे।

‘न्यूज18’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उन्हें 20 दिसंबर को जानकारी मिली कि रैन बसेरा में रहने वाले एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। तब पुलिस को मृतक अपूर्व शुक्ला की जेब से एक पर्ची मिली, जिस पर एक फोन नंबर लिखा हुआ था। उस नंबर पर कॉल करने पर पता चला कि वह अपूर्व शुक्ला की मौसी थीं, और मरने वाले का नाम अपूर्व शुक्ला था। दिवंगत एक्टर की मौसी ने बताया कि अपूर्व शुक्ला काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।

उन्होंने आगे बताया कि अपूर्व शुक्ला एक थिएटर आर्टिस्ट और पत्रकार भी थे। साथ ही उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। एक्टर की मौसी ने बताया कि अपूर्व शुक्ला पिता की मौत के बाद से डिप्रेशन में चल गए थे। उन्होंने अपूर्व शुक्ला से कहा था कि वह उनके साथ कटनी में रह लें, पर मना कर दिया। अपूर्व शुक्ला के पिता भी पत्रकार थे, वहीं मां वकील थीं। वह पहले मां-पापा के साथ जहांगीराबाद में रहते थे।

सबकुछ अच्छा चल रहा था। पर एक्टर पर तब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब तीन साल पहले उनकी मां की मौत हो गई। सिर से मां का साया उठ जाने के बाद अपूर्व शुक्ला सदमे में रहने लगे। वह इससे उबर भी नहीं पाए थे कि मां को खोने के एक साल बाद ही पिता की मौत हो गई। इसके बाद अपूर्व शुक्ला डिप्रेशन में चले गए। हर किसी से संपर्क तोड़ लिया और रैन बसेरे में रहने लगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...