9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeखेलIPL से पहले मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी... पंड्या ने दूर किया...

IPL से पहले मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी… पंड्या ने दूर किया मैनेजमेंट का सिरदर्द!

Published on

मुंबई,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजीज ने अपनी तैयारियां भी दमदार अंदाज में शुरू कर दी हैं. मगर इसी बीच 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.

टखने में चोट के कारण मुंबई टीम के नए कप्तान हार्दिक पंड्या इस समय क्रिकेट से दूर हैं. हाल ही में खबर आई थी कि पंड्या आईपीएल नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में मुंबई फ्रेंचाइजी के मैनेजमेंट का सिरदर्द बढ़ गया होगा. मगर अब एक अच्छी खबर ये सामने आ रही है कि पंड्या अब फिट हो गए हैं. टीओआई के मुताबिक, पंड्या के टखने की चोट पूरी तरह से ठीक हो गई है और वो रोज ट्रेनिंग कर रहे हैं. वो पूरी तरह से फिट हैं.

IPL में खेलते नजर आएंगे पंड्या
भारतीय टीम को अगले साल 11 जनवरी से अपने घर में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. तब तक पंड्या पूरी तरह ठीक हो जाएंगे और कप्तानी भी करते नजर आएंगे. इसके बाद मार्च और मई के बीच IPL 2024 सीजन होगा. पंड्या तब मुंबई की कप्तानी भी करते नजर आएंगे.एक सूत्र ने बताया कि पंड्या के बारे में जो बातें चल रही है कि वो IPL 2024 में नहीं खेलेंगे, वो महज एक अफवाह है. आईपीएल में अभी भी 4 महीने का समय बचा हुआ है. इसीलिए ये सब सिर्फ अटकलें हैं.

वर्ल्ड कप के दौरान लगी थी पंड्या को चोट
बता दें कि पंड्या को वर्ल्‍ड कप 2023 में बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी. जिसके बाद वो वर्ल्‍ड कप से बाहर हो गए थे. चोटिल होने की वजह से वो साउथ अफ्रीका दौरे से भी बाहर हो गए. हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल में पंड्या ने इंस्‍टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए थे. जिसमें वो जिम में पसीना बहाते हुए और बेटे के साथ मस्‍ती करते हुए नजर आ रहे थे.

मुंबई के साथ 4 आईपीएल जीत चुके हार्दिक
हार्दिक पंड्या के करियर को संवारने में मुंबई इंडियंस का अहम रोल रहा है. मुंबई ने हार्दिक को 2015 में 10 लाख रुपये में खरीदा था. हार्दिक 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा रह चुके हैं. आईपीएल 2021 तक हार्दिक मुंबई के साथ रहे थे.

फिर साल 2022 की मेगा नीलामी से पहले हार्दिक को मुंबई रिलीज कर दिया. उस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती थी. यही नहीं तब हार्दिक चोट से भी जूझ रहे थे, शायद इसी चलते मुंबई को ये फैसला लेना पड़ा था. मुंबई ने उस समय रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन करने का फैसला किया था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...