भोपाल
पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा 23 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय परिसर में विश्वरंग कार्यक्रम अंतर्गत कला एवं साहित्य महोत्सव में प्रवासी साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल के अध्यक्ष श्री मनोज द्विवेदी ने बताया कि प्रवासी साहित्यकार सम्मान समारोह कार्यक्रम में इस वर्ष साहित्य एवं भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 21 प्रवासी भारतीयों के साथ ही यूके वातायन, साझा संसार, निदरलैंड, वैश्विक हिंदी परिवार, हिंदी से प्यार है अनूप भार्गव की पुस्तक, हिंदी राइटर्स गिल्ड, कनाडा, इंडियन सोसाइटी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर संगम, गीतांजलि बहुभाषिक साहित्यिक समुदाय बर्मिंघम, हिंदुस्तानी समाज रूस, काव्य रंग नॉटिंघम आदि वैश्विक हिंदी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व आईएएस श्री आलोक अवस्थी, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. एस.पी.दुबे., माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अविनाश वाजपेयी एवं जनसंपर्क एवं विज्ञापन विभाग तथा सिनेमा अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवित्र श्रीवास्तव तथा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के चांसलर श्री संतोष चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में विजय बोंद्रिया, केके शुक्ला, योगेश पटेल, रुचि मिश्र तिवारी एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ जवाहर कर्णावत एवं आभार प्रदर्शन समीर चौधरी द्वारा किया गया।
