भोपाल
केंद्रीय क्षत्रिय लोणारी कुंबी समाज संगठन भारत एवं समग्र क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज महासभा मध्यप्रदेश भोपालके संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन वर्चुअल युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ। इस परिचय सम्मेलन में हमारे देश के अलावा विदेश से अमेरिका, कनाडा, दुबई एवं ऑस्ट्रेलिया आदि देशों के लगभग 20 प्रतिभागी एवं अन्य राज्यों के लगभग 800 से ज्यादा की संख्या में लोग उपस्थित हुए तथा 278 युवक युवतियों एवम अभिभावकों ने जुड़कर अपना परिचय दिया एवं हमसफर चुनने का प्रयास किया । इस कार्यक्रम में युवक- युवतियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के गणमान्य जन डॉ. पी.आर. बोड़खे जी पूर्व विधायक मुलताई, पूर्व अध्यक्ष जी. ए. बारस्कर जी नगर पालिका परिषद मुलताई, नव निर्वाचित विधायक श्री चंद्रशेखर जी देशमुख द्वारा किया गया। सम्मेलन में समाज के गणमान्य जन पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुखदेव पांसे जी ने संदेश के द्वारा सम्मेलन में उपस्थित युवक युवतियों को आशीर्वाद दिया।सम्मेलन में केंद्रीय एवम समग्र क्षत्रिय लोनारी कुनबी समाज महासभा संगठन के पदाधिकारी केशोराव धोटे, रमेश मगरदे, जी आर मानकर, मधुबाला देशमुख, इंजी. अशोक महाले , डॉ.खूशराज धोटे, भाऊराव पाटनकर, नवीन बोड़खे, सतीश वराथे, अनिल मानकर, अशोक ठाकरे, सुधाकर पंडाग्रे, पुनीत खाड़े, गौरव माकोडे आदि उपस्थित थे।
संचालन मातृ शक्ति द्वारा किया गया, जिसमे विशाखा ठाकरे, प्रियंका बोड़खे , वर्षा अडलक, सपना लोखंडे, मीणा मानकर, ममता धोटे.मनीषा चड़ोकार, संगीता घोड़की , ओमिता सोनारे, अरुणा फाटे आदि अनेक मात्र शक्तियों ने विभिन्न जगहों से संचालन निरंतर जारी रखा। अंत में प्रभाकर दाते जी ने सभी समाज बंधुओ का आभार एवं हार्दिक धन्यवाद देते हुए समापन किया।
