14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालकैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल समेत 15 मंत्रियों के नाम पर लगी मुहर!...

कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल समेत 15 मंत्रियों के नाम पर लगी मुहर! कल 4 बजे तक होगा शपथ

Published on

भोपालः

आखिरकार मुख्यमंत्री की शपथ के 11 दिन बाद वह दिन आ ही गई जिसका इंतजार मध्य प्रदेश की 8 करोड़ जनता कर रही थी। राज्य में मंत्रिमंडल का गठन 25 दिसंबर यानि सोमवार को शाम 4:00 बजे संभावित है। इसके साथ ही अब उन नामों की चर्चा हो रही है, जिन्हें मंत्री बनाया जाएगा। हालांकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जिस तरह की निर्णय ले रहा है, उसको देखते हुए कोई अनुमान लगाना बड़ा ही मुश्किल कार्य है। लेकिन कुछ नाम लीक हुए हैं, जो कि मंत्री पद की शपथ लेंगे। संभावना जताई जा रही है कि कल शाम 4 बजे राजभवन में 15 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। हम यहां कुछ नाम आपको बता रहे हैं, जो मंत्री पद की शपथ लेने वाले में सबसे ऊपर रहेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से विधायक प्रहलाद सिंह पटेल, भाजपा के महासचिव और इंदौर एक से विधायक कैलाश विजयवर्गीय, जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, सागर जिले की रहली से विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा, कमल मर्सकोले, गायत्री पवार, घनश्याम चंद्रवंशी, संपत्तिया ऊईके का नाम शपथ लेने वालों में सबसे ऊपर रह सकता है। इसके अलावा सिवनी से विधायक दिनेश राय मुनमुन, जबलपुर से अभिलाष पांडे, सीधी से रीति पाठक, जबलपुर से ही राकेश सिंह का नाम सबसे ऊपर है।

माना जा रहा है कि दोपहर 3.30 से 4.00 बजे के बीच इसकी घोषणा होगी। राज्य में 12 से 15 मंत्री शपथ ले सकते हैं। सीएम और डिप्टी सीएम के शपथ लिए 11 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक उनके कैबिनेट सहयोगियों का ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में हर किसी की नजर मध्य प्रदेश पर है कि निर्वाचित हुए किन विधायकों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की शपथ के दिन राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। लेकिन अब अगर उन्हें कोई विभाग दिया जाएगा तो इसके लिए उन्हें मंत्री पद की शपथ लेना भी अनिवार्य है। इसलिए राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Latest articles

सियासी घमासान के बीच ससुराल पिहोवा पहुंचे सीएम भगवंत मान, उधर राज्यसभा सांसदों के विद्रोह से आप में मची भगदड़

चंडीगढ़| पंजाब की राजनीति में आए एक बड़े भूचाल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग से गिरकर महिला मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में रविवार...

More like this