22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यसियासी घमासान के बीच ससुराल पिहोवा पहुंचे सीएम भगवंत मान, उधर राज्यसभा...

सियासी घमासान के बीच ससुराल पिहोवा पहुंचे सीएम भगवंत मान, उधर राज्यसभा सांसदों के विद्रोह से आप में मची भगदड़

Published on

चंडीगढ़| पंजाब की राजनीति में आए एक बड़े भूचाल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को पहली बार अपनी ससुराल हरियाणा के पिहोवा पहुंचे। जहां एक ओर पंजाब में ‘आप’ के 7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने से सरकार और संगठन में हड़कंप मचा है, वहीं दूसरी ओर सीएम मान अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बेटी नियामत के साथ पारिवारिक रस्म ‘फेरा डालने’ पहुंचे।

विवाह के करीब 3 साल 9 महीने बाद सीएम मान पहली बार अपने ससुराल के घर पहुंचे। वे वहां करीब दो घंटे रुके और परिवार के साथ लंच किया। इसके बाद वे अपने पैतृक गांव मदनपुर गए, जहां उन्होंने अपने दिवंगत चाचा ससुर हरपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पिहोवा में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे और उनके पुराने घर का विशेष रूप से रेनोवेशन भी कराया गया था।

पार्टी में मचे घमासान पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए बागी सांसदों पर निशाना साधा। उन्होंने अदरक, लहसुन और मसालों का उदाहरण देते हुए तंज कसा कि ये चीजें स्वाद तो बढ़ा सकती हैं, लेकिन इनकी खुद की कोई स्वतंत्र ‘सब्जी’ नहीं बन सकती। गौर करने वाली बात है कि 24 अप्रैल को राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल सहित 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के दावे के बाद से पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है।

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ ‘आप’ ने मोर्चा खोल दिया है। सीएम मान ने सभी विधायकों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने का समय मांगा है। वे पार्टी बदलने वाले सांसदों के लिए ‘राइट टू रिकॉल’ (वापस बुलाने का अधिकार) की मांग करेंगे। इधर, राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी उपराष्ट्रपति से मिलकर बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करने वाले हैं।

बागी सांसदों के खिलाफ पंजाब में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। जालंधर में हरभजन सिंह, लुधियाना में राजिंदर गुप्ता और फगवाड़ा में अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के बाहर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उनके घरों व गेट पर ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया।इस बीच, हरियाणा ‘आप’ के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद के एक दावे ने खलबली मचा दी है।

जयहिंद ने दावा किया है कि राज्यसभा सांसदों के बाद अब पंजाब के करीब 28 विधायक भी पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर हो रहे दुर्व्यवहार के कारण यह भगदड़ मची है, जो आने वाले दिनों में एक बड़े राजनीतिक उलटफेर का संकेत दे रही है।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...