– भोजपुरी नाइट में भोजपुरी सिंगर ने माचाया धमाल
भोपाल.
भोजपाल महोत्सव मेले के सांस्कृतिक मंच पर रविवार को भोजपुरी नाईट में भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने राम आएंगे आएंगे राम आएंगे, मैरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे से सुरुआत की। इसके बाद मेरे भारत का बच्चा बच्चा, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हुम् हिन्दू है बब्बर शेर के साथ अपने सुपरहिट भोजपुरी सांग्स पियर फिराक वाली से जमकर धमाल मचाया।
इस दौरान अनुपमा ने एक से बढकऱ एक भोजपुरी गाने और भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक नरेन्द्र शिवाजी पटेल, अशोक पोरवाल वरिष्ठ प्रचारक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, आलोक शर्मा के साथ भोजपाल महोत्सव मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के साथ मेला समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्जवलित कर की।
बता दें कि अनुपमा ने 16 साल की उम्र से गाने की शुरुआत की थी। हाल ही में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ पियर फिराक वाली गाना सुपर हिट हुआ था। इसके साथ कई अन्य भोजपुरी गानों के साथ ही भजनों की प्रस्तुति दे चुकी हैं।
मेले में उमड़ रही भारी भीड़
भोजपाल महोत्सव मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना लाखों की संख्या में शहरवासी परिवार के साथ मेला देखने पहुंच रहे हैं। रविवार को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग मेला देखने पहुंचे। बता दें कि मेले में आने वाले लोगों के लिए ट्रेडिशनल सेल्फी जोन, फूड जोन, क्राकरी, गर्म कपड़ों के स्टाल के साथ विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। यहां 180 फीट लम्बे मछली टनल के साथ लोगों को चांद से चंद्रयान और चांद पर भारत की उपब्धि देखने को मिल रही है। इसी के साथ यहां 25 तरह के एलिएंस भी देखने को मिल रहे हैं।
