14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल बने कैबिनेट मंत्री, कृष्णा गौर...

मध्य प्रदेश : विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल बने कैबिनेट मंत्री, कृष्णा गौर को मिला स्वतंत्र प्रभार

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश राजभवन में मोहन यादव की कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। राज्यपाल, विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं। सोमवार सुबह सीएम ने राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट सौंपी थी। कार्यक्रम में बीजेपी के कई सीनियर नेता मौजूद हैं। पार्टी हाई कमान ने शपथ ग्रहण में सभी मौजूदा विधायकों को उपस्थिति रहने को कहा था। सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदय प्रताप सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

मध्य प्रदेश कैबिनेट में अभी तक कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह, कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चेतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार, धर्मेंद्र लोधी और प्रद्युम्न सिंह तोमर पद एवं गोपनीयता की शपथ ले चुके हैं.

मीडिया से बात करते हुए सीएम यादव ने कहा था, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद हमारी दोहरे इंजन वाली सरकार उनके और जे पी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।’’ पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 163 और कांग्रेस ने 66 सीटें जीती थीं। यादव के अलावा शुक्ला और देवड़ा ने 13 दिसंबर को पद की शपथ ली थी।

मध्य प्रदेश में 28 मंत्रियों में से 12 ओबीसी कोटे से बने मंत्री
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में जिन 28 मंत्रियों ने सोमवार को शपथ ली. उनमें से 12 मंत्री ओबीसी कोटे से हैं. इसके अलावा जनरल कैटेगरी से 7, अनुसूचित जाति (SC) से 5 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है.

कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रियों की लिस्ट आई सामने
कैबिनेट मंत्री –
1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह
6-राकेश सिंह
7-प्रह्लाद पटेल
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा
10-संपतिया उईके
11-उदय प्रताप सिंह
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान
17–चैतन्य कश्यप
18-राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
19-कृष्णा गौर
20-धर्मेंद्र लोधी
21-दिलीप जायसवाल
22-गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार

राज्यमंत्री –
25–राधा सिंह
26-प्रतिमा बागरी
27-दिलीप अहिरवार
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल

मध्य प्रदेश के संभावित मंत्रियों के नाम
मोहन यादव के मंत्रिमंडल में 18 कैबिनेट, 4 राज्यमंत्री और 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट मंत्री के रुप में प्रद्युमन सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एंदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, विजय शाह, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप और राकेश शुक्ला।

वहीं, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार में कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल, नारायण पवार शपथ ले सकते हैं। राज्यमंत्री के तौर पर राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और नरेन्द्र शिवाजी पटेल के नाम पर मुहर लगी है।

सिंधिया खेमे से ये बनेंगे मंत्री
मोहन यादव की कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को भी शामिल किया गया है। सिंधिया खेमे से प्रद्युमन सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, प्रभुराम चौधरी को शामिल नहीं किया गया है।

कैबिनेट विस्तार पर शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?
मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जो सरकार ‘गुड गवर्नेंस डे’ के अवसर पर संपूर्ण आकार ले रही है. वो पीएम मोदी के नेृतत्व में और सीएम मोहन यादव की अगुवाई में अपने सभी साथियों के साथ एमपी को सुशासन देगी. एमपी को विकास की नई ऊंचाईयों तक ले जाएगी.

Latest articles

सियासी घमासान के बीच ससुराल पिहोवा पहुंचे सीएम भगवंत मान, उधर राज्यसभा सांसदों के विद्रोह से आप में मची भगदड़

चंडीगढ़| पंजाब की राजनीति में आए एक बड़े भूचाल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग से गिरकर महिला मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में रविवार...

More like this

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग से गिरकर महिला मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में रविवार...