3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedमुंबई में 11 जगह बम रखें हैं, निर्मला सीतारमण इस्तीफा दें... RBI...

मुंबई में 11 जगह बम रखें हैं, निर्मला सीतारमण इस्तीफा दें… RBI दफ्तर में आया धमकी भरा ईमेल

Published on

नई दिल्ली,

मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. आरबीआई ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए एक ईमेल किया गया है. यह धमकी भरा ईमेल भेजने वाले ने खुद के खिलाफत इंडिया से जुड़े होने का दावा किया है.

इस धमकी भरे ईमेल में मुंबई में कुल 11 जगह बम रखे जाने की बात कही गई है. इसके साथ ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मलवा सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई है.

पुलिस का कहना है कि ईमेल में आरबीआई कार्यालय, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बम रखे जाने की धमकी दी गई है. ईमेल के माध्यम से आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई है.

क्या लिखा था धमकी भरे ईमेल में?
इस धमकी भरे ईमेल में मुंबई में 11 जगह बम रखे होने की बात कही गई है. ईमेल में कहा गया कि यह धमाका मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे होने वाला है. इसके बाद मचे हड़कंप में पुलिस ने सभी जगह जांच की लेकिन कुछ संदेहास्पद नहीं मिला. इस संबंध में मुंबई की एमआरए मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस ईमेल को भेजने वाले ने साफतौर पर कहा है कि हमारी धमकी को नजरअंदाज नहीं करें.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...