भोपाल
बिहार योग विश्वविद्यालय के संस्थापक ब्रह्मलीन परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी के 100वें जयंती के अवसर पर मार्ग शीर्ष पूर्णिमा को एच ई योग मित्र मंडल के पिपलानी केंद्र में महामृत्युंजय मंत्र की 108 आहुति के साथ हवन एवं पूजन तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। स्वामी अनंदधर्मा जी द्वारा मंत्रोच्चारण एवं सन्याशी मंत्रदेव जी द्वारा स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी के जीवन मूल्यों का जगकल्याण की भूमिका पर प्रकाश डाला।
फाउंड्री गेट के सामने 68/सी-2/ ए – सेक्टर, पिपलानी, बीएचईएल में एच ई योग मित्र मंडल के केंद्र है महासचिव सतेंद्र कुमार, सचिव डी पी साह, डी एस कुन्हारा, पूनम परासर, लक्ष्मी जसवाल, सुदीपा राय, विनोद, कौशल जी एवं साधकगण मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
