3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार ने भर दी LIC की झोली, जानिए किस स्टॉक ने...

शेयर बाजार ने भर दी LIC की झोली, जानिए किस स्टॉक ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

Published on

नई दिल्ली

एलआईसी देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी होने के साथ-साथ सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक भी है। इसके पोर्टफोलियो में करीब 260 कंपनियों के शेयर हैं। इस साल एलआईसी ने शेयर मार्केट से 2.28 लाख करोड़ रुपये की कमाई की। Ace Equity के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल दिसंबर में एलआईसी को ओवरऑल होल्डिंग्स की मार्केट वैल्यू 9.61 लाख करोड़ रुपये थी जो अब 11.89 लाख करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। सितंबर के अंत में एलआईसी की शेयरहोल्डिंग और शेयरों के मौजूदा मार्केट प्राइस के आधार पर यह कैलकुलेशन की गई है।

एलआईसी के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पांच शेयरों में कोल इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी शामिल हैं। पिछले एक साल में एलआईसी की लार्सन एंड टुब्रो में हिस्सेदारी की वैल्यू 36,165 करोड़ रुपये से बढ़कर 52,786 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। इस साल इस शेयर में 67 फीसदी से अधिक तेजी आई है। पिछले हफ्ते यह अपने रेकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। इस दौरान कंपनी में एलआईसी को होल्डिंग की वैल्यू में 46 परसेंट तेजी आई है। जानकारों का कहना है कि लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में अगले साल भी तेजी जारी रहने का उम्मीद है।

किन शेयरों ने भरी झोली
इसी तरह पिछले एक साल में सरकारी कंपनी कोल इंडिया में एलआईसी की होल्डिंग्स की वैल्यू 15,266 करोड़ रुपये से बढ़कर 24,087 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। इस साल इस शेयर की कीमत में 63 परसेंट तेजी आई है। कंपनी में एलआईसी की होल्डिंग्स की वैल्यू में 58 परसेंट इजाफा हुआ है। एनटीपीसी में एलआईसी की होल्डिंग्स की वैल्यू 86 परसेंट बढ़कर 2,400 करोड़ रुपये पहुंच गया। हाल में यह शेयर लाइफटाइम हाई पर पहुंचा। टाटा मोटर्स ने पिछले एक साल में एलआईसी को बंपर रिटर्न दिया है। एक साल पहले कंपनी में एलआईसी की होल्डिंग्स की वैल्यू 6,722 करोड़ रुपये थी जो अब 13,519 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।

इस दौरान अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड में एलआईसी की होल्डिंग्स की वैल्यू 16,156 करोड़ रुपये से बढ़कर 19,969 करोड़ रुपये पहुंच गई। सुजलॉन एनर्जी में एलआईसी की होल्डिंग्स की वैल्यू 148 करोड़ रुपये से 519 करोड़ रुपये और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स में 2,778 करोड़ रुपये से 6,328 करोड़ रुपये पहुंच गई। एलआईसी के पोर्टफोलियो में शामिल कम से कम 21 शेयरों ने इस साल मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इनमें बीएसई 328 परसेंट रिटर्न के साथ टॉप पर है। इसी तरह रेल विकास निगम ने इस साल 160 परसेंट रिटर्न दिया है।

अगले साल का आउटलुक
अधिकांश फंड मैनेजर्स का मानना है कि अगला साल भी भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान देश में देसी-विदेशी निवेश जारी रहने की उम्मीद है। इस साल अब तक घरेलू संस्थागत निवेशक देश में 20 अरब डॉलर का निवेश कर चुके हैं जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 22 अरब डॉलर से अधिक झोंके हैं। हालांकि मनी मैनेजर्स का कहना है कि अगले साल स्मॉलकैप और मिडकैप में ज्यादा रिटर्न की उम्मीद नहीं है। Sundaram Alternative Assets के मदनगोपाल रामू ने कहा कि चुनिंदा मिड और स्मॉल कैप शेयरों में निवेश करना रिटर्न पाने का सबसे बेहतर तरीका है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...