9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने किया 'काला जादू', साउथ अफ्रीका के सेट बल्लेबाज का...

विराट कोहली ने किया ‘काला जादू’, साउथ अफ्रीका के सेट बल्लेबाज का बुमराह ने ले लिया विकेट

Published on

सेंचुरियन

भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका को सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में जल्दी ही पहला झटका लग गया। एडेन मार्करम को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। लेकिन इसके बाद डीन एल्गर और टोनी डी जॉर्जी क्रीज पर टिक गए। दोनों ने स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। साउथ अफ्रीका का स्कोर 28 ओवर में 100 रन हो गया था। जॉर्जी के साथ ही एल्गर क्रीज पर सेट थे और विकेट गेंदबाज विकेट नहीं ले पा रहे थे। लेकिन तभी विराट कोहली का काला जादू काम कर गया।

विराट ने अपनाया ब्रॉड वाला ट्रिक
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका को झटका देने के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड वाला ट्रिक अपनाया। उन्होंने 28वें ओवर के बाद बेल्स का स्थान बदल दिया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को इसी साल एशेज सीरीज के दौरान कई बार ऐसा करते हुए देखा गया था। इसके बाद उन्हें विकेट मिल जाता था। भारतीय टीम के साथ भी ऐसा ही हुआ। अगली ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने जॉर्जी को आउट कर दिया। स्लिप में यशस्वी जायसवाल ने जॉर्जी का कैच लिया। 62 गेंद पर 28 रनों की पारी खेलने के बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

साउथ अफ्रीका के पास 11 रन की बढ़त
साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन स्टंप के समय भारत पर 11 रनों की बढ़त बना ली है। बारिश की वजह से खेल जल्दी खत्म कर दिया गया। साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 256 रन है। डीन एल्गर 140 रन बनाकर खेल रहे हैं। उसके साथ मार्को यानसेन क्रीज पर हैं। बुमराह और सिराज ने 2-2 बल्लेबाजों को आउट किया है। डेब्यू कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा को भी एक विकेट मिला। इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी 245 रनों पर समाप्त हो गई। केएल राहुल ने 101 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए रबाडा ने 5 विकेट चटकाए।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...