10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का टेस्ट देख रहा था कपल, तभी कैमरामैन ने...

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का टेस्ट देख रहा था कपल, तभी कैमरामैन ने कर दिया फोकस, फिर…

Published on

मेलबर्न

क्रिकेट स्टेडियम में हर फैन चाहता है कि कैमरे का फोकस उसपर आए। वह टीवी और स्क्रीन पर दिखे। इसके लिए लोग अतरंगी कपड़े तक पहनकर मैदान पर पहुंचते हैं। लेकिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद एक कपल के साथ ऐसा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच का एक मोमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कैमरा आने सरप्राइज हुआ कपल
बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम बैटिंग कर रही थी। इसी दौरान कैमरामैन का ध्यान स्टैंड में मैच देख रहे एक कपल पर पड़ा। लड़का अपनी गोद में टीशर्ट लेकर बैठा था जबकि लड़की उस पर झुक थी तभी वे अचानक स्क्रीन पर आ गए। उन्होंने तुरंत खुद को स्क्रीन पर देखा तो ऐसा रिक्शन दिया जैसे कोई झटका लग गया हो। लड़के ने तुरंत अपना चेहरा टीशर्ट से छिपा लिया जबकि लड़की दूसरी तरफ देखने लगी।

दर्शकों ने जमकर मचाया शोर
जब स्क्रीन पर ये आया तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी जमकर शोर मचाया। इसके बाद वह लड़का अपना चेहरा ढ़के हुए ही स्टैंड्स में नीचे की तरफ आ गया। यह जोड़ा पहले ऊपर की तरफ बैठा था। यह घटना बुधवार को पाकिस्तान की पहली पारी के 7वें ओवर के दौरान घटी। मेहमान टीम उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम से 302 रनों से पीछे थी और मिचेल स्टार्क के सामने अब्दुल्ला शफीक स्ट्राइक पर थे।

ऑस्ट्रेलिया के पास बड़ी बढ़त
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी के पहले चार विकेट सिर्फ 16 रन पर गंवा दिये लेकिन स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श के बीच 153 रन की साझेदारी की मदद से मेजबान ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन 241 रन की अहम बढत बना ली। मार्श ने 96 और स्मिथ ने 50 रनों की पारी खेली। आस्ट्रेलिया ने छह विकेट 187 रन पर गंवा दिये थे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...