26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़संकल्प यात्रा का नागरिकों को मिल रहा लाभ: कृष्णा गौर

संकल्प यात्रा का नागरिकों को मिल रहा लाभ: कृष्णा गौर

Published on

भोपाल

विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिले में शुभारंभ हो गया है जिसके अंतर्गत प्रतिदिन नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर आयोजित किए जा रहे है। इस्सरी क्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर और सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मुख्य अतिथि के रूप में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर बाई 56 गोविंदपुरा में लगाया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअली उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम को भी देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओ को जानकारी जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के माध्यम से नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि को लाभ का धंधा बनाने के नए नए कृषि यंत्र किसानों को उपलब्ध कराये जा रहे है। उज्वला योजना के माध्यम से गैस चूल्हा उपलब्ध कराया गया है ताकि महिलाओं को धुंआ से बचाया जा सके.

सरकार का ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली लाना इस यात्रा का उद्देश्य है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से नागरिकों का आव्हान किया कि वे भी आगे आये और शासन को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ उठाये। भाजपा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सरकार ने कई योजनाओं का संचालन किया है, जिसके माध्यम से लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से शिविर आयोजित किये जा रहे है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...