8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedपेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत दे सकती है सरकार, 6 से 10 रुपये...

पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत दे सकती है सरकार, 6 से 10 रुपये सस्ता करने पर चल रही बात

Published on

नई दिल्‍ली ,

अगले साल लोकसभा चुनाव है और इसी कड़ी में केंद्र सरकार जनता को साधने में जुट गई है. अब आम आदमी को महंगाई से बड़ी राहत देने की तैयारी चल रही है. खबर है कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द ही कटौती की घोषणा कर सकती है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 6 से 10 रुपये तक की कटौती की जा सकती है. इसको लेकर सरकार की तेल कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है.

पिछले साल 22 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नही किया गया है. पेट्रोल और डीजल के दाम काफी समय से अपरिवर्तित हैं. आखिरी बार केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में कटौती की थी. इस दौरान पेट्रोल और डीजल के लिए कुल कटौती 13 रुपये और 16 रुपये प्रति लीटर हुई थी.

इतना कम हो सकते हैं दाम
अब पेट्रोलियम मिनिस्‍ट्री और फाइनेंस मिनिस्‍ट्री पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने को लेकर चर्चा कर रही है. इसके अलावा तेल कंपनियों से भी बात की जा रही है. अगर सबकुछ सही रहता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमत 6 रुपये से 10 रुपये तक सस्‍ता हो सकता है.

दिल्‍ली में पेट्रोल और डीजल के रेट
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की वेबसाइट iocl.com के मुताबिक, दिल्‍ली से लेकर कोलकाता तक पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में आज पेट्रोल (Petrol Price in Delhi) की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का रेट 89.62 रुपये लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल के दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर पर बना हुआ है.

कच्‍चे तेल के दाम में गिरावट
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil) में गिरावट आई है, फिलहाल 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास भाव है, जिससे भारतीय तेल कंपनियों का बजट संभला है. अब उम्मीद है कि जनता को भी महंगाई से थोड़ी राहत मिल जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...