भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा यह मोदी की गारंटी की गाड़ी गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 61 में पहुंची । प्रधानमंत्री पूरे देशभर में समाज के सबसे अंतिम पायदान पर बैठे हुए जन-जन को इसका लाभ दिलाने का प्रयास कर रहे है यह बात गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का तो मंत्र यही है सबका साथ सबका, विकास सबका जब तक हम सबको आगे नहीं बढ़ाएंगे तब तक अमीरी और गरीबी की खाई पट नहीं पाएगी।
कचरा फेकने पर स्पॉट फाइन
नगर निगम अमले द्वारा निरीक्षण में एम्स अस्पताल के पीछे पिपलिया पेंदे खां मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के पास निवासी संजय रैदास और ममता अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 04 वीसी 9475 पर अपने पति के साथ घर से कचरा की भरी हुई बोरी लेकर चलते हुए मोटरसाइकिल से एम्स के पीछे पिपलिया मार्ग पर फेंक दिया । उनके द्वारा मोटरसाइकल से चलते-चलते कचरा फेंकते हुए देखे जाने पर लगभग 3 किमी. उनका पीछा करते हुए भेल के बरखेड़ा में उनको रोका गया जिस पर उनके द्वारा बताया गया की गलती हो गई भविष्य में नहीं होगी उनके इस प्रकार के कृत्य पर नगर निगम ने 500 रूपये का स्पॉट फाइन किया।
