26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़ईडी ने किया बीएचईएल अंतर इकाई टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का समापन

ईडी ने किया बीएचईएल अंतर इकाई टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का समापन

Published on

भोपाल

बीएचईएल द्वारा अंतर इकाई टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 29 दिसम्बर, 2023 तक बीएचईएल, खेल परिसर में किया गया । कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह मौजूद थे । इस अवसर पर बीके सिंह, महाप्रबंधक , आरएफ सिद्धीकी, महाप्रबंधक , विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे ।

श्री सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में जीत हार से अधिक महत्वपूर्ण है टीम भावना से खेलना । उन्होंने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी जीत और हार से काफी ऊपर होते हैं इसीलिए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उन्हें सफलता प्राप्त करने में सहजता होती है ।

उन्होंने कहा कि बीएचईएल के सभी कर्मचारी कंपनी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हैं और इस कंपनी का भविष्य अत्यंत उज्जवल है । कारणों से कंपनी को वर्तमान में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन भविष्य सिर्फ बीएचईएल का है और सभी के सम्मिलित प्रयास से बहुत जल्द बीएचईएल स्वर्णिम ऊंचाईयों पर फिर से स्थापित होगी । बीके सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दी ।

उन्होंने कहा कि जिस खेल भावना से हमने इस अंतर यूनिट प्रतियोगिता को सार्थक बनाया है उसी एकजुटता और टीम भावना से कार्य करते हुए हमें आगामी तीन महीनों में इस वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित इस लक्ष्य को हासिल करना है । इस प्रतियोगिता में बीएचईएल की हरिद्वार, बेंगलुरू, दिल्ली, जगदीशपुर, झांसी, त्रिची, रानीपेट एवं भोपाल की टीमों ने भाग लिया । पुरूष चेम्पियनशिप टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में दिल्ली यूनिट विजेता और बैंगलुरू उप विजेता रहे जबकि महिला चेम्पियनशिप प्रतियोगिता में बंगलुरू विजेता एवं हरिद्वार उप विजेता रहे ।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...