26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़संयम, शांति, मर्यादा और संस्कार ही श्रीराम जी का चरित्र

संयम, शांति, मर्यादा और संस्कार ही श्रीराम जी का चरित्र

Published on

-अमरावद खुर्द में सुनिए कथा रघुनाथ की का आयोजन

भोपाल

राजधानी भोपाल के अवधपुरी वायु रॉयल एनक्लेव, ईडन गार्डन गेट बीडीए वेदवती ग्राउंड अमरावद खुर्द में ध्यान विज्ञान परमार्थ संस्थान द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन अंतरराष्ट्र्रीय कथाकार और समाज सुधारक आचार्य मनोज अवस्थी महाराज ने राम जी की बाल लीला का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि संयम, शांति, मर्यादा और संस्कार ही श्रीराम जी का चरित्र है। भारत की भोर का प्रथम स्वर है राम। भारत वर्ष की आत्मा श्रीराम जी ही हैं।

महाराज ने बताया कि राम जी के जन्म के बाद शंकर भगवान भी राम जी के दर्शन करने अयोध्या आए। अयोध्या में भगवान राम के जन्म लेने के बाद महादेव उनके दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचते हैं। काफी जतन के बाद भी रामजी के दर्शन नहीं मिलता तो वे उनके दर्शन के लिए पनघट पर पहुंचकर वहां पानी भरने आने वाली महिलाओं के हाथ देखने लगते हैं। एक दिन उन्हें राजमहल से भगवान श्रीराम का हाथ देखने का बुलावा आता है। भगवान भोलेनाथ वहां पहुंचकर उनके दर्शन करते हैं।

रामचरित मानस का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान भोलेनाथ ने इसकी रचना तो पहले ही कर दी थी। तुलसीदास जी ने तो इसका प्रकाशन कराया है। महाराज ने भगवान और मनुष्य के क्रिया में अंतर बताते हुए परमात्मा और जीवात्मा का उदाहरण देकर समझाया कि संसार रूपी कुएं में जीवात्मा गिरा है और परमात्मा कुएं में उसे हाथ पकड़ कर निकालने के लिए उतरा है और महात्मा इन दोनों को मिलाने के लिए बीच की कड़ी हैं। महाराज ने कहा कि जो विश्व का भरण पोषण करते हैं उनका नाम भरत है। महाराज ने पुष्प वाटिका और धनुषभंग का प्रसंग सुनाया। कथा विश्राम के समय श्रीराम-जानकी विवाह की झांकी सजाई गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाचते गाते खुशियां मनाई।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...