भोपाल
हथाई खेड़ा रोड स्थित कॉर्पोरेट इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मप. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा राष्ट्र्रीय गणित सप्ताह का आयोजन महान गणितज्ञ श्रीनिवास राजानुजन के जन्म दिवस पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भरत किशोर गुप्ता निदेशक ,कॉर्पोरेट इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल एवं डॉ. आशीष कुमार राय , डीन अकादमिक द्वारा किया गया । राष्ट्र्रीय गणित सप्ताह के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता ( विषय अभियांत्रिकी मे गणित के अनुप्रोग ) , भाषण प्रतियोगिता , रंगोली प्रतियोगिता , पोस्टर प्रदर्शनी , गणितीय मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेता छात्र / छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।
इस सप्ताह के अंतर्गत गणित विषय के विद्वान डॉ. रमाकांत भारद्वाज प्राध्यापक एमिटी यूनिवर्सिटी , कोलकाता , डॉ. सुषमा दुर्राफे , प्राध्यापक मोतीलाल विज्ञानं महाविद्यालय , भोपाल एवं डॉ. राजेश कुमार मिश्र ,प्राध्यापक, अटल बिहारी बाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा अपने उद्बोधन से महान गणितज्ञ श्रीनिवास राजानुजन की विलक्षण प्रतिभा एवं प्राचीन भारतीय गणितज्ञों के अद्भुत कार्य पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अखिलेश जैन प्राध्यापक, गणित विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफलता पूर्वक समापन के अवसर पर संस्था प्रमुख सुनील गुप्ता ने बेसिक साइंस डिपार्टमेंट को बधाई दी ।
