10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलओवर एग्रेसिव हैं... टेस्ट क्रिकेट में क्यों फेल हो रहे शुभमन गिल,...

ओवर एग्रेसिव हैं… टेस्ट क्रिकेट में क्यों फेल हो रहे शुभमन गिल, सुनील गावस्कर ने बता दी वजह

Published on

नई दिल्ली:

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल से टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए अपनी आक्रामकता पर लगाम लगाने की बात कही। गिल सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे थे जिसमें भारत को पारी और 32 रन से करारी हार मिली थी। गिल ने सुपरस्पोर्ट पार्क में दो और 26 रन बनाये थे जिसमें वह पहली पारी में तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और दूसरी पारी में मार्को यानसेन का शिकार हो गए थे। गावस्कर ने गिल से सफेद गेंद की तुलना में टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों को ध्यान में रखने की सलाह दी।

गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर कहा, ‘मुझे लगता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में कुछ ज्यादा ही आक्रामकता से खेल रहा है। जब आप टेस्ट क्रिकेट में खेलते हो तो टी-20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे की तुलना में इसमें थोड़ा अंतर होता है। उन्होंने कहा, ‘लाल गेंद हवा में और पिच के बाहर भी सफेद गेंद की तुलना में कुछ ज्यादा ही घूमती है। यह थोड़ा अधिक उछाल लेती है। उसे यह ध्यान में रखना चाहिए।’

गिल ने सीमित ओवर के प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन वह 2023 में खेल के पारपंरिक प्रारूप में 10 पारियों में एक ही 50 रन से ज्यादा का स्कोर और मार्च में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक शतक ही जड़ पाये हैं। गावस्कर ने उम्मीद जताई कि गिल जल्द ही लय हासिल कर लेंगे।

उन्होंने कहा, ‘गिल ने अपने करियर की शुरुआत बहुत अच्छी तरह की थी और हमने उनके शॉट्स की प्रशंसा थी। हम केवल उनकी फॉर्म में वापसी की उम्मीद कर सकते हैं। उम्मीद है कि वह कड़ी ट्रेनिंग करेंगे और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’ भारत केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट में श्रृंखला बराबर करने का लक्ष्य बनाए होगा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...