15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयहिट एंड रन कानून के खिलाफ 8 राज्यों में हड़ताल:MP में ड्राइवर्स...

हिट एंड रन कानून के खिलाफ 8 राज्यों में हड़ताल:MP में ड्राइवर्स ने ट्रक खड़े किए

Published on

राजस्थान-छत्तीसगढ़ में प्राइवेट गाड़ियां भी नहीं चलीं

नई दिल्ली

नए हिट एंड रन कानून के विरोध में बस और ट्रक ड्राइवरों की बेमियादी हड़ताल का सोमवार को तीसरा दिन रहा। इस दौरान 8 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और गुजरात में बस और ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर रहे।बता दें कि भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है।

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य शहरों में बसें नहीं चलीं। जबकि राजस्थान में आधे दिन प्राइवेट गाड़ियां नहीं चलीं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ट्रक ड्राइवरों ने सड़क पर वाहन खड़े कर टायरों में आग लगा दी।बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में भी ड्राइवरों ने प्रदर्शन किया। वहीं उत्तराखंड, पंजाब और यूपी में ट्रक ड्राइवरों ने चक्का जाम किया। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में हड़ताल के चलते स्टैंड से बसें नहीं हिलीं। नए साल के पहले दिन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में हड़ताल के चलते स्टैंड से बसें नहीं हिलीं। नए साल के पहले दिन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिट एंड रन कानून पर विचार करे सरकार
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने हिट एंड रन कानून को सख्त बनाने का विरोध किया है। संगठन के आह्वान पर ही चक्का जाम और हड़ताल शुरू हुई है। AIMTC की अगली बैठक 10 जनवरी को होगी। इसमें फैसला लिया जाएगा कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तो किस तरह से सरकार के सामने अपना पक्ष रखा जाए।

AIMTC के अध्यक्ष अमृत मदान ने कहा कि हिट एंड रन कानून के पीछे सरकार का इरादा अच्छा है, लेकिन प्रस्तावित कानून में कई खामियां हैं। इन पर दोबारा सोचने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान परिवहन क्षेत्र और ट्रक चालकों का है। भारत इस समय वाहन चालकों की कमी से जूझ रहा है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में 10 साल की सजा के प्रावधान के बाद अब ट्रक ड्राइवर नौकरी छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

ट्रकों की हड़ताल से जरूरी चीजों के दाम बढ़ेंगे
इस हड़ताल का आम आदमी पर सीधा असर देखने को मिलेगा। ट्रकों की हड़ताल होने से दूध, सब्जी और फलों की आवक नहीं होगी और कीमतों पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। वहीं, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई रुक जाएगी, जिससे लोकल ट्रांसपोर्ट और आम लोगों को आवाजाही में दिक्कत होगी।

भारत में 28 लाख से ज्यादा ट्रक हर साल 100 अरब किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करते हैं। देश में 80 लाख से ज्यादा ट्रक ड्राइवर हैं, जो हर दिन जरूरत का सामान एक शहर से दूसरे शहर ट्रांसपोर्ट करते हैं। हड़ताल के कारण इतनी बढ़ी संख्या में ट्रकों के रुकने से जरूरी चीजों की किल्लत हो सकती है।

मध्य प्रदेश में बस ड्राइवर हड़ताल पर हैं। अधिकतर जिलों में बसों के पहिए थमे हुए हैं। अकेले इंदौर में करीब नौ सौ बसें बंद हैं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे तो पंपों पर भारी भीड़ लग गई। बालाघाट में भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

बिहार में ट्रक ड्राइवर्स बोले- 10 हजार कमाते हैं, 7 लाख कहां से देंगे
बिहार में भी ट्रक ड्राइवर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल ट्रक ड्राइवर मुन्ना ने बताया कि 10 हजार रुपए की तनख्वाह मिलती है। ऐसे में नए कानून के मुताबिक कहां से जमानत के लिए 7 लाख रुपए लाएंगे। 9-10 हजार की तनख्वाह मिलती है। दूसरी जिल्लत भरी जिंदगी है हम लोगों की।

छत्तीसगढ़ में स्टैंड से नहीं हिली बसें, बस्तर-सरगुजा में यात्रियों से झड़प; प्रदेश भर में चक्काजाम
छत्तीसगढ़ में सोमवार से बस और ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते अधिकतर जिलों में बसों और ट्रकों के पहिए थम गए हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, जगदलपुर सहित अन्य जिलों में स्टैंड से बसें नहीं निकली हैं। वहीं हाईवे पर ट्रक खड़ा कर चालकों ने जाम लगा दिया है।

राजस्थान में आधे दिन के लिए गाड़ियों के चक्के जाम, सड़क पर नारेबाजी
राजस्थान के डूंगरपुर में प्राइवेट बस एसोसिएशन ने सोमवार को आधे दिन के लिए गाड़ियों के चक्के रोक दिए। इससे शहर से गांवों में जाने वाली प्राइवेट गाड़िया नहीं चलीं। इससे लोगों को परेशानी हुई। बस, जीप समेत अन्य गाड़ी संचालक नए बस स्टैंड के पास इकट्ठा हुए और जमकर नारेबाजी की।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...