10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलखेल मंत्रालय से दो-दो हाथ के मूड में संजय सिंह, कहा जल्द...

खेल मंत्रालय से दो-दो हाथ के मूड में संजय सिंह, कहा जल्द कराएंगे नेशनल चैंपियनशिप

Published on

नई दिल्ली

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया विवादों में घिरी हुई है। खेल मंत्रालय ने बीते दिनों नवनिर्वाचित डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था। संघ के कामकाज की देखरेख के लिए तदर्थ समिति बनाई। इस बीच डब्ल्यूएफआई के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह खेल मंत्रालय से दो-दो हाथ के मूड में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नवनिर्वाचित संघ का निलंबन और तदर्थ समिति स्वीकार नहीं है। उन्होंने रोक के बावजूद जल्द ही नेशनल चैंपियनशिप कराने की बात कही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार संजय सिंह ने कहा, ” हम लोकतांत्रिक तरीके से चुने गये हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने कागजात पर हस्ताक्षर किए थे। वे इसे कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं। हम इस तदर्थ पैनल को नहीं मानते। हम इस निलंबन को मानते। डब्ल्यूएफआई सुचारू रूप से काम कर रहा है, हम काम पर हैं। यदि हमारे राज्य संघ टीमें नहीं भेजेंगे तो वे (तदर्थ पैनल) नेशनल्स का आयोजन कैसे करेंगे।”

उनसे पहले कराएंगे नेशनल चैंपियनशिप
संजय सिंह ने कहा, “हम जल्द ही अपनी नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन करेंगे। हम जल्द ही कार्यकारी समिति की बैठक बुला रहे हैं। बैठक की सूचना एक या दो दिन में भेज दी जाएगी और उनसे पहले हम नेशनल्स आयोजित करेंगे। हमने मंत्रालय को अपना स्पष्टीकरण भेजा था कि हमने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। हम अभी भी जवाब का इंतजार कर रहे हैं। हम एक-दो दिन इंतजार करेंगे। यदि वे हमसे संपर्क नहीं करना चाहते हैं तो हमें भी कोई दिलचस्पी नहीं है। हमारा महासंघ इस निलंबन को मान्यता नहीं देता।”

तदर्थ समिति कब बनी
खेल मंत्रालय द्वारा नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित करने के कुछ ही दिनों बाद पिछले बुधवार को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने महासंघ के मामलों को देखने के लिए एक तदर्थ समिति का गठन किया था। समिति का नेतृत्व वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह बाजवा कर रहे हैं। इसमें ओलंपियन एमएम सोमाया और पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर भी शामिल हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...