13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलटी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं विराट और रोहित, IPL में 30...

टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं विराट और रोहित, IPL में 30 खिलाड़ी पर चयनकर्ता रखेंगे नजर

Published on

केपटाउन:

अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का चयन करते समय माथापच्ची करनी पड़ेगी क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जून में होने वाले विश्व कप में खेलने के इच्छुक हैं। रोहित और कोहली दोनों नवंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद भारत की तरफ से सबसे छोटे प्रारूप में नहीं खेले हैं।

दो राष्ट्रीय चयनकर्ता शिवसुंदर दास और सलिल अंकोला अभी दक्षिण अफ्रीका में है जबकि दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अगरकर भी पहुंच जाएंगे। पूरी संभावना है कि अगरकर और उनके साथी इस दौरान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ कप्तान रोहित और स्टार बल्लेबाज कोहली से बात करेंगे और उसी के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का चयन किया जाएगा।

वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगभग 30 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। अभी यह देखना होगा कि अगरकर और उनके साथी 11 जनवरी से मोहाली में होने वाली सीरीज के लिए रोहित और कोहली का चयन करते हैं या नहीं या फिर आईपीएल के दौरान ही उनकी फॉर्म और फिटनेस पर नजर रखी जाएगी।

इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वह टी20 विश्व कप का हिस्सा बनना पसंद करेंगे। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज खेलनी है और ऐसे में रोहित और कोहली का अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुने जाने की संभावना नहीं है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या फिट नहीं है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से कुछ अनुमान नहीं लगाया जा सकता। कोई भी फैसला आईपीएल में पहले महीने के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...