32.5 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा...

भोजपाल महोत्सव मेला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समा

Published on

भारत का सर्वोच्च मंदिर राम मंदिर और सर्वोच्च शहर अयोध्या होगा: हरि ओम पवार

भोपाल

पैरों में अंगार बांधे सीने में तूफान भरे, खूनी तालिबानों का इतिहास नहीं तो क्या गाऊ। मैं सूरज से आंख मिलाने वाला हूँ। ये गौतम बुद्धा की प्रतिमा तो?े बैठे है। जैसी जोश भरी कविताओं से डॉ हरि ओम पवार ने लोगों में जोश भरा। इस मौके पर पवार ने कहा कि भारत का सर्वोच्च मंदिर राम मंदिर होगा और सर्वोच्च शहर अयोध्या होगा। मणिका दुबे ने मां दुर्गा की वंदना से कवि सम्मेलन की सुरुआत की। इसके बाद शशिकांत शशि ने झाड़ फूक वाला, जादू टोना वाला देश मानते थे, देखो हमने दुनिया का गर्दा झाड़ दिया है। देखो हमने चांद पर झंडा गाड़ दिया है। हिंदुस्तान है हमारा और हम हिन्दू है जैसी कविताएं पड़ी। मणिका दुबे ने एक काजल की डिबिया अच्छी लगती है, एक छोटी सी गुड़िया अच्छी लगती है। चंद लम्हे मेरे हर पहर आप का, एक कोना मेरा और घर आपका, याद दिला से करोगे तो हम आ जायेंगे, हाल दिल का छिपाना नहीं आएगा, कौन तुमसा तराना गाएगा, अब मेरा मुस्कुराना नही जाएगा।

राजाभोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर सोमवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देश के जाने माने कवि हरिओम पवार वीर रस मेरठ उत्तर प्रदेश, शशिकांत शशि सबरस संचालन देवास, मुन्ना बैटरी हास्य कवि, मोनिका दुबे, गीत, गजल सिहोरा, कुमार चंदन गीतकार भोपाल के साथ अन्य कवियों ने कविताएं पढ़ी।

कार्यक्रम की शुुरुआत मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व धर्मेंद्र सिंह लोधी, विशिष्ट अतिथि गिरीश शर्मा, राजेन्द्र सिंह यादव के साथ भोजपाल महोत्सव मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर के साथ ही मेला टीम ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर मेला समिति के मो. जाहिद खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, मो. रेहान, मंत्री चंदन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्धकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सहमंत्री सुनील वैष्णव, वाहिद खान, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...