15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के बुराड़ी में ड्राइवर को पड़ा मिर्गी का दौरा, वैन की...

दिल्ली के बुराड़ी में ड्राइवर को पड़ा मिर्गी का दौरा, वैन की टक्कर से मां-बेटे की हुई मौत

Published on

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुई एक दुर्घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक वैन की चपेट में आने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक राजू (39) को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर ने दावा किया है कि उसको मिर्गी का दौरा पड़ा था जिसके कारण ये हादसा हुआ। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर महीने में दिल्ली की डीटीसी बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई थी। बाद में पता चला था कि बस के चालक को मिर्गी का दौरा पड़ा था जिसके कारण ये हादसा हुआ था।

जन्मदिन के दिन चली गई जान!
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस हादसे में बुराड़ी की तोमर कॉलोनी की निवासी आशा महाजन (52) और उनके बेटे कनिक महाजन (26) की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कनिक अपनी मां को उनके जन्मदिन के दिन मंदिर ले जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। जैसे ही कनिक की दोपहिया रोड पर आई मारुति की इको वैन ने उसे टक्कर मार दी और उन्हें करीब 400 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। आरोपी वैन चालक को राजू (39) को हिरासत में लिया गया है।

चालक बोला, मिर्गी का दौरा आया था
पुलिस के मुताबिक, आरोपी चालक ने दावा किया है कि मिर्गी का दौरा पड़ने से वह बेहोश हो गया जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राजू जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन और सोनीपत (हरियाणा) के बहालगढ़ के बीच कॉन्ट्रैक्ट पर एक वैन चलाता है। एक जनवरी को यातायात जाम होने के कारण अलीपुर में खाटू श्याम मंदिर के पास वह रास्ता भटक गया।

नशे में नहीं था ड्राइवर
अधिकारी ने बताया कि बुराड़ी मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास उसकी वैन की आशा महाजन और उनके बेटे के एक दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं। अधिकारी ने कहा कि वैन की दो अन्य वाहनों से भी टक्कर हुई। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसने दावा किया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था। मामले में जांच जारी है । चिकित्सीय परीक्षण में इस बात की पुष्टि हुई कि आरोपी चालक नशे में नहीं था। पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...