15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयकोर्ट को डराने-धमकाने की कोशिश नहीं करें... गुस्‍साकर जब CJI चंद्रचूड़ ने...

कोर्ट को डराने-धमकाने की कोशिश नहीं करें… गुस्‍साकर जब CJI चंद्रचूड़ ने वकील को दी चेतावनी, कोर्ट में छाया सन्नाटा!

Published on

नई दिल्ली

भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ अक्‍सर हंसते-खिलखिलाते दिखते हैं। लेकिन, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में उनका जबर्दस्‍त गुस्‍सा देखने को मिला। एक वकील के बातचीत का लहजा उन्‍हें सख्‍त नागवार गुजरा। याचिका की लिस्टिंग पर तीखी नोकझोंक के दौरान सीजेआई ने उस वकील को कड़ी चेतावनी दी। वकील को फटकार लगाते हुए सीजेआई ने उसे अपनी आवाज धीमी करने को कहा। यह भी हिदायत दी कि वह कोर्ट को डराने-धमकाने की कोशिश नहीं करें। जब सीजेआई चंद्रचूड़ उस वकील से गुस्‍साकर बोले तो पूरी कोर्ट में अचानक सन्‍नाटा पसर गया।

क‍िस बात पर शुरू हुई नोकझोंक
नोकझोंक याचिका की लिस्टिंग पर शुरू हुई। जस्टिस चंद्रचूड़ को वकील की बातचीत का लहजा कतई पसंद नहीं आ रहा था। फिर एक समय आया जब उनसे रहा नहीं गया। वकील को टोकते हुए सीजेआई ने उसे मर्यादा में रहने की नसीहत दी। नाराजगी जाहिर कर सीजेआई बोले, ‘एक सेकेंड, अपनी आवाज धीमी करें। आप सुप्रीम कोर्ट की फर्स्‍ट कोर्ट के सामने बहस कर रहे हैं; अपनी आवाज कम करें वरना मैं आपको अदालत से बाहर करवा दूंगा।’

कृपया पहले अपनी आवाज धीमी करें। अगर आपको लगता है कि आप अपनी आवाज उठाकर हमें डरा सकते हैं तो आप गलत हैं। ऐसा 23 सालों में नहीं हुआ है। मेरे करियर के आखिरी साल में भी ऐसा नहीं होगा।
डीवाई चंद्रचूड़, भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश

जस्टिस चंद्रचूड़ ने वकील की सामान्य कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा, ‘आप आम तौर पर कहां पेश होते हैं? क्या आप हर बार न्यायाधीशों पर इसी तरह चिल्लाते हैं?’ मुख्य न्यायाधीश ने कोर्टरूम में मर्यादा बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा, ‘कृपया पहले अपनी आवाज धीमी करें। अगर आपको लगता है कि आप अपनी आवाज उठाकर हमें डरा सकते हैं तो आप गलत हैं। ऐसा 23 सालों में नहीं हुआ है। मेरे करियर के आखिरी साल में भी ऐसा नहीं होगा।’

पहले भी चंद्रचूड़ वकीलों को लगा चुके हैं फटकार
मुख्य न्यायाधीश की कड़ी चेतावनी से वकील चौंक गया। उसने तुरंत माफी मांगी। फिर और अधिक विनम्र तरीके से अपनी बात आगे बढ़ाई। आज की घटना पहली बार नहीं है जब जस्टिस चंद्रचूड़ ने कोर्टरूम की मर्यादा बनाए रखने को कहा है। एक अन्य मौके पर मुख्य न्यायाधीश ने अपने कोर्टरूम के अंदर एक वकील के मोबाइल फोन पर बात करने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा था, ‘क्या यह कोई मार्केट है कि आप फोन पर बात कर रहे हैं। इनका मोबाइल फोन जब्त कर लीजिए।’

पिछले साल मार्च में जस्टिस चंद्रचूड़ पर विकास सिंह नाम के सीनियर एडवोकेट चिल्लाए थे। वह सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के लिए भूमि से जुड़े एक मामले को आगे बढ़ाने की अपील कर रहे थे। तब मुख्य न्यायाधीश गुस्‍साकर बोले थे, ‘चुप रहिए। अभी इस अदालत को छोड़ दीजिए। आप हमें डरा नहीं सकते!’

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...