15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयकुत्ता चोरी के बाद निगरानी करवाने का आरोप... कौन हैं वकील अनंत...

कुत्ता चोरी के बाद निगरानी करवाने का आरोप… कौन हैं वकील अनंत देहाद्राई जिसका महुआ मोइत्रा से नहीं थम रहा विवाद

Published on

नई दिल्ली

तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा और वकील जय अनंत देहाद्राई के बीच की तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कैश फॉर क्वेरी मामला थमा ही था कि देहाद्राई ने महुआ मोइत्रा पर एक और आरोप लगाया है। वकील जय अनंत का आरोप है कि महुआ उनकी निगरनी करवाती थीं। इसकी शिकायत अनंत ने सीबीआई के निदेशक प्रवीन सूद और गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में भी की है। बता दें कि इससे पहले अनंत देहद्राई ने महुआ पर अपने पालतू कुत्ते को किडनैप करने का भी आरोप लगाया था। आइए आपको बताते हैं कि आखिर यह अनंत देहद्राई कौन हैं जिनका महुआ मोइत्रा से विवाद खत्म नहीं होने आ रहा है।

महुआ मोइत्रा पर नया आरोप क्या लगाया है?
वकील अनंत देहाद्राई का नया आरोप है कि टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा उनकी निगरानी करवाती हैं। इसके लिए महुआ ने बंगाल पुलिस से अपनी जान-पहचान बताकर मदद ले रही थीं। अनंत ने इसके लिए सीबीआई के निदेशक प्रवीन सूद और होम मिनिस्टर अमित शाह को भी पत्र लिखा है। हालांकि इसपर महुआ ने भी जवाब दिया है। महुआ ने कहा कि गृह मंत्रालय देशभर के एक्स बॉयफ्रेंड की शिकायतों की जांच के लिए सीबीआई के एक स्पेशल डायरेक्टर नियुक्त कर दीजिए। लेकिन बाद में महुआ ने ट्वीट डिलीट कर दिया।

कौन हैं अनंत देहाद्राई?
जय अनंत देहाद्राई ने महाराष्ट्र के पुणे से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद लॉ यानी कानून की ओर रुख किया। इस वक्त सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। अनंत ने अपना करियर लॉ क्लर्क के रूप में शुरू किया था। कॉलेज की पढ़ाई पुणे यूनिवर्सिटी से हुई और ग्रेजुएशन के बाद पेंसिल्वेनिया विश्‍वविद्यालय से कानून में मास्टर्स किया। 35 साल की उम्र में अनंत देहाद्राई के काम का अंदाज अलग है। उन्होंने कानून की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने वकालत के गुर सीखने के लिए भारत के चीफ जस्टिस के यहां इंटर्नशिप भी कर चुके हैं। यह अप्रैल 2010 से जून 2010 तक चली थी। उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल आत्माराम नाडकर्णी के चैंबर में भी काम किया है। इसके बाद देहाद्राई ने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी। अब वह अलग-अलग मामलों में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पेश होते हैं।

वकील देहद्राई ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कई आरोप लगाए। उन्होंने मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने, अवैध निगरानी करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इन आरोपों के आधार पर मोइत्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। वकील देहद्राई के आरोपों को मोइत्रा ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि देहद्राई उनके खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने देहद्राई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी भी दी है

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...