16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलअभी तुम मुन्ना हो... विराट कोहली को स्लेज करने चले थे नांद्रे...

अभी तुम मुन्ना हो… विराट कोहली को स्लेज करने चले थे नांद्रे बर्गर, किंग ने फिर ऐसे दिया जवाब

Published on

केपटाउन

केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले ही दिन सबकुछ देखने को मिल रहा है। मैच के पहले दिन ही 20 विकेट गिर चुकी हैं। तेज गेंदबाजों की इस पिच पर तूती बोल रही है। वहीं ऐसे में जब विराट कोहली पहली पारी के दौरान भारत के लिए बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। तो साउथ अफ्रीकी पेसर नांद्रे बर्गर ने उन्हें स्लेज करने की कोशिश की। हालांकि उसके बाद कोहली ने क्या किया, आइये आपको बताते हैं।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने एग्रेशन और अपनी स्लेजिंग के लिए बखूबी जाने जाते हैं। ऐसे में जब कोई खिलाड़ी उन्हें स्लेज करता है, तो फिर बैटल देखने वाला होता है। वहीं केपटाउन टेस्ट में विराट कोहली जब बल्लेबाजी करने के लिए आए तो साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ दूसरा टेस्ट खेल रहे नांद्रे बर्गर उनपर स्लेजिंग करके दबाव बनाना चाहते थे।

भारतीय पारी का 15वां ओवर साउथ अफ्रीका की तरफ से नांद्रे बर्गर डाल रहे थे। बर्गर की एक गेंद पर विराट कोहली ने डिफेंस किया और बॉल बर्गर के पास गई। बर्गर ने गेंद उठाकर कोहली के एंड पर थ्रो करने के एक्शन से उन्हें डराने की कोशिश की। इसके अलावा वह कोहली को घूरते हुए उनके पास भी गए। इसके जवाब में विराट ने भी पहले उन्हें घूरा और फिर हंसने लगे। हालांकि अगर यह पुराने वाले कोहली होते तो शायद बर्गर को उनकी यह हंसी देखने को नहीं मिलती।

इसके अलावा बात करें मैच की तो, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका 55 रन पर ऑल आउट हो गई थी। वहीं भारत भी 153 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी। बता दें कि मैच के पहले ही दिन साउथ अफ्रीका दूसरी बारी बल्लेबाजी करने के लिए उतर गई है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...