भोपाल
28 दिनों तक चले ऐबु कप 2023 सीजन-4 क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में ट्रेक्शन टाइगर ने यूएचवी ब्लास्टर्स को 28 रनों से हराया। यूएचवी ब्लास्टर ने टॉस जितकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।ट्रेक्शन टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिथिलेश तिवारी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी 63 रनों की बदौलत 10 ओवर में 110 का रनों का स्कोर खड़ा किया। यूएचवी ब्लास्टर्स की ओर से नानी गोपाल ने 2 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिये। जवाब में उतरी यूएचवी ब्लास्टर्स की टीम ने 10 ओवर में 84 रन ही बना सकी।
यूएचवी ब्लास्टर्स की ओर से केस हसन ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली।ट्रेक्शन टाइगर की ओर से प्रदीप पटेल ने 2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट झटके।शानदार खेल के लिए ट्रेक्शन टाइगर के मिथिलेश तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले में ट्रैक्शन के जीएम रिजवान सिद्दिकी ,निफ्टु के जनरल सेक्रेटरी विराट जायसवाल वार्ड क्रमांक – 63 के पार्षद शिवलाल मकोरिया भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव युवा भाजपा नेता विनोद पटेल जी बालाजी टेंट हाउस एवं रेस्टोरेंट के ऑनर सुरेश कुमार मेहरा जी एवं जैसवार अमृत धारा सर्विसेज की ऑनर गीतांजलि जैसवार जी,एडब्ल्यूपीएल के सत्येंद्र तिवारी जी,अनिल कुशवाहा जी,अशोक यादव जी,योगेश जाटव जी सम्मिलित हुए।
ऐबु कप 2023 के फाइनल मैच में भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।एवं उनके द्वारा मैच का शुभारंभ टॉस करके करवाया गया। टॉस के उपरांत ऐबु कप के संरक्षक रामनारायण गिरी द्वारा विशिष्ट अतिथि सुनील यादव का पुष्प गुच्छ एवं शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।
