16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलभारत को इतिहास रचने के लिए चाहिए 79 रन, जसप्रीत बुमराह के...

भारत को इतिहास रचने के लिए चाहिए 79 रन, जसप्रीत बुमराह के आगे अफ्रीकी शेर 176 रन पर ढेर

Published on

केपटाउन,

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन में खेला जा रहा है. इस मैच का र‍िजल्ट निकलना तय है. अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 176 रन बनाए हैं और भारत को जीत के लिए 79 रनों का टारगेट मिला है. भारतीय टीम यदि इस मैच में जीत हासिल करती है तो यह उसकी केपटाउन में पहली टेस्ट जीत होगी. दूसरे दिन के खेल से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए…

केपटाउन टेस्ट में आज (4 जनवरी) साउथ अफ्रीकी टीम अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 62 रनों के स्कोर से आगे खेलने उतरी है. दूसरे दिन अफ्रीका को पहले ओवर में झटका लगा, जब डेविड बेडिंघम को जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया. बेडिंघम सिर्फ 11 रन बना पाए. फिर बुमराह ने काइल वेरिन को भी सस्ते में निपटा दिया. वेरिन के आउट होने के चलते अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 85 रन हो गया. वेरिन के आउट होने के कुछ देर बाद मार्करम ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली.

उधर बुमराह की कहर बरपाती गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने 103 के टीम स्कोर पर मार्को जानसेन को आउट करके अफ्रीका को छठा दिया. बुमराह ने फिर केशव महाराज को आउट करके अपना पांचवां विकेट लिया. छह विकेट गिरने के बाद ए़डेन मार्करम ने अकेले मोर्चा संभाल लिया और उन्होंने सिर्फ 99 गेंदों पर अपना शतक जड़ दिया. मार्करम ने 106 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और दो छक्के शामिल रहे. मार्करम को मोहम्मद सिराज ने चलता किया. मार्करम के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका के बाकी के दो विकेट सस्ते में गिर गए.साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 176 रनों पर ही सिमट गई. चूंकि भारत को 98 रनों की लीड मिली थी, ऐसे में साउथ अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 79 रनों का टारगेट दिया.

सिराज के आगे मेजबानों ने टेके घुटने
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने मोहम्मद सिराज के आगे घुटने टेक दिए. साउथ अफ्रीकी टीम अपनी पहली पारी में महज 55 रन पर सिमट गई. सिराज ने महज 9 ओवर्स में 15 रन देकर 6 विकेट हास‍िल किए. यह सिराज की टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही. मुकेश कुमार और जसप्रीत बुमराह को दो-दो सफलताएं मिलीं. अफ्रीकी टीम की ओर से केवल दो ख‍िलाड़ी डेविड बेडिंघम (12) और काइल वेरिन (15) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके.

पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज भी रहे नाकाम
जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 153 रनों पर ही ढेर हो गई और उसे 98 रनों की लीड मिली. हालांकि एक समय टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 153/4 का स्कोर बनाकर मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन पहले दिन के अंतिम सत्र में उसने इसी स्कोर पर 11 गेंद में छह विकेट गंवा दिए.

जडेजा, बुमराह, सिराज, प्रसिद्ध तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा (39), शुभमन गिल (36), विराट कोहली (46) ने संभलकर बल्लेबाजी की. साउथ अफ्रीका की ओर से कग‍िसो रबाडा, लुंगी एनग‍िडी और नांद्रे बर्गर को तीन-तीन विकेट मिले. इसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 62 रन बना डाले.भारत को पहले मैच में पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में उसके लिए यह मैच जीतना जरूरी है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...