15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है? 7 जनवरी से...

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है? 7 जनवरी से राज्यों का दौरा करेगा EC

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है। सात जनवरी से 10 जनवरी तक चुनाव आयोग राज्यों का दौरा करने वाला है। माना जा रहा है कि आंध्र प्रदेश और दक्षिण के दूसरे राज्यों का दौरा पहले किया जाएगा, उसके बाद दूसरे राज्यों तक जाने की तैयारी है। ये एक औपचारिक प्रक्रिया है जो हर बार लोकसभा चुनाव से पहले की जाती है।

इस बार के चुनाव की बात करें तो मुकाबला एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन का रहने वाला है। एक तरफ बीजेपी सत्ता वापसी की कोशिश करने वाली है तो वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन को इस बार जीत की हैट्रिक को रोकना है। इस समय बीजेपी की तरफ से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है, राम मंदिर को केंद्र में रखते हुए पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार की है। इस बार ओबीसी वोट के साथ, लाभार्थी वोटबैंक को भी साथ लाने की तैयारी है। इसके अलावा महिला वोटरों को भी एकमुश्त करने पर जोर दिया जा रहा है।

दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की बात करें तो अभी तक सीट शेयरिंग पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। चार बैठकें जरूर हो चुकी हैं, लेकिन कई दलों के बीच में तल्खी देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा चुनौतियां कांग्रेस के सामने खड़ी हैं जिसे इस बार सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ने को मिल सकता है। असल में दिल्ली-पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़ा दिल दिखाने को तैयार नहीं है, बंगाल में ममता की नाराजगी जगजाहिर है, यूपी में कांग्रेस की स्थिति उतनी अच्छी नहीं।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...