34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़17 प्रशिक्षु आइएएस अफसरों ने किया बीएचईएल कारखाने का अवलोकन

17 प्रशिक्षु आइएएस अफसरों ने किया बीएचईएल कारखाने का अवलोकन

Published on

भोपाल

बीएचईएल में गुरूवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्र्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से 2023 बैच के 17 प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों ने कारखाने के ब्लाकों का अवलोकन किया । उन्होंने कारखाने में बन रहे उपकरणों के संबंध में जानकारी ली। उनके साथ जीपी बघेल, महाप्रबंधक और एसके महाजन महाप्रबंधक ने उन्हें अल्ट्रा हाइ वोल्टेज प्रयोगशाला और ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण विभाग को दिखाया की किस तरह से यहां उपकरण बनाये जाते हैं और कैसे इनकी टेस्ंिटग होती है । जबकि नरेश सिंह अपर महाप्रबंधक ने उन्हें ट्रैक्शन मोटर विभाग में हो रहे कार्यों और वंदे भारत के लिये निर्माणाधीन ट्रैक्शन मोटर और अन्य उपकरणों के बारे में बताया।

इससे पूर्व प्रशासनिक भवन में आयोजित एक बैठक में बीके सिंह, महाप्रबंधक और आरके अग्रवाल, महाप्रबंधक ने बीएचईएल के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उनके प्रश्नों के उत्तर दिये। श्री सिंह ने उन्हें कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के सर्वांगीन विकास में प्रशासनिक अधिकारियों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। मोहित शाह वरिष्ठ उप महाप्रबंधक ने बीएचईएल, भोपाल के उत्पादों और यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जबकि आरिफ अहमद सिद्दिकी, अपर महाप्रबंधक ने मानव संसाधन प्रबंधन के विभिन्न पक्षों पर प्रस्तुतीकरण दिया। इस मौके पर विनोदानंद झा अपर महाप्रबंधक ने कार्यक्रम का समन्वय और धन्यवाद व्यक्त किया।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...